Coronavirus : दुनियाभर में अबतक साढ़े 7 लाख लोग मरे, पिछले 24 घंटों में सामने आए 2.74 लाख नए केस

Coronavirus - दुनियाभर में अबतक साढ़े 7 लाख लोग मरे, पिछले 24 घंटों में सामने आए 2.74 लाख नए केस
| Updated on: 13-Aug-2020 08:17 AM IST
Coronavirus: कोरोना महामारी के संक्रमण से पूरा दुनिया पस्त है। दुनियाभर में रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। बीते दिन दुनियाभर में 2.74 लाख नए मामले आए, जबकि 6644 लोगों की मौत हुई। अबतक 2.07 करोड़ से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं, जबकि 7 लाख 51 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ 36 लाख के पार पहुंच गया है। हालांकि दुनियाभर में अभी भी 63।52 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

कोरोना से प्रभावित टॉप-10 देश

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है। यहां अबतक 53।60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 69 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले क्रमश: भारत, ब्राजील और अमेरिका में आए हैं। वहीं कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका, ब्राजील और भारत में हुई है। यहां क्रमश: 67 हजार, 58 हजार, 54 हजार मामले आए और 1379, 1164, 950 मौतें हुई हैं।

  • अमेरिका:           केस- 5,360,023, मौतें- 169,124
  • ब्राजील:              केस- 3,170,474, मौतें- 104,263
  • भारत:                 केस- 2,395,471, मौतें- 47,138
  • रूस:                   केस- 902,701, मौतें- 15,260
  • साउथ अफ्रीकाः केस- 568,919, मौतें- 11,010
  • मैक्सिको:            केस- 492,522, मौतें- 53,929
  • पेरू:                    केस- 489,680, मौतें- 21,501
  • कोलंबिया:          केस- 422,519, मौतें- 13,837
  • चिली:                  केस- 378,168, मौतें- 10,205
  • स्पेन:                   केस- 376,864, मौतें- 28,579
20 देशों में दो लाख से ज्यादा केस

दुनिया के 20 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में तीसरे नंबर पर है, जबकि सबसे ज्यादा मौत के मामले में चौथे नंबर पर है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।