विज्ञापन

Delhi Weather Update: आज भी जमकर भीगेगा दिल्ली-NCR, यमुना उफान पर, बाढ़ का खतरा

Delhi Weather Update: आज भी जमकर भीगेगा दिल्ली-NCR, यमुना उफान पर, बाढ़ का खतरा
विज्ञापन

दिल्ली-NCR में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 2 सितंबर के लिए भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को राजधानी में दिनभर झमाझम बारिश हुई और मंगलवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद प्रशासन ने निचले इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों तक दिल्ली और नोएडा समेत NCR में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन