Zoom News : Aug 13, 2022, 11:09 PM
बॉलीवुड | आलिया भट्ट इन दिनों बेबीमून को एंजॉय कर रही हैं। वह और रणबीर काम से ब्रेक लेकर बेबीमून पर गए हैं जहां दोनों खूब मस्ती कर रहे हैं। बता दें कि शादी के बाद दोनों हनीमून पर नहीं गए थे। दोनों ही अपनी अपकमिंग फिल्मों में बिजी थे। लेकिन अब काम से ब्रेक लेकर दोनों एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने गए हैं। इससे पहले आलिया ने बेबीमून से अपनी सोलो फोटो शेयर की थी जिसमे उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। लेकिन अब आलिया ने पति रणबीर का वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।रणबीर का वीडियोवीडियो में आप देखेंगे कि रणबीर, ब्रह्मास्त्र के गाने देवा-देवा पर झूम रहे हैं। डेनिम शर्ट में रणबीर काफी हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो शेयर कर आलिया ने लिखा, मेरी जिंदगी की लाइट। इसके साथ आलिया ने फायर इमोजी पोस्ट किया है। आलिया की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सब कमेंट कर रहे हैं। आलिया की ननद और रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने इस पर दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है।
अप्रैल में शादीआलिया और रणबीर ने अप्रैल में शादी की थी। दोनों की शादी में सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी रणबीर के घर की बालकनी में हुई थी और दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।जुलाई में प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंटजुलाई में आलिया ने रणबीर के साथ अस्पताल से एक फोटो शेयर की थी जिसमें सामने अल्ट्रासाउंड मशीन थी। हालांकि उस मशीन पर आलिया ने दिल वाला इमोजी पोस्ट की थी। फोटो शेयर कर आलिया ने लिखा था, बेबी आने वाला है।ब्रह्मास्त्र में आएंगे दोनों नजरआलिया और रणबीर अब फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए आलिया और रणबीर पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फैंस दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। वैसे फिल्म में इनके अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदार में हैं।