बॉलीवुड / अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Live Hindustan : Mar 04, 2020, 03:10 PM
मुंबई: अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की आगामी फिल्म संदीप और पिंकी फरार पोस्टर आने के बाद फिल्म का ट्रेलर भी आज सामने आ गया है। 2 मिनट 27 सेकंड के इस ट्रेलर में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा कमाल करते दिख रहे हैं। ट्रेलर में दोनों काफी सीरियल और और खुद को क्राइम पार्टनर बता रहे हैं।

फिल्म के ट्रेलर में अर्जुन कपूर एक हरियाणवी पुलिस अफसर के रोल में नजर आ रहे हैं, जबकि परिणीति चोपड़ा कॉरपोरेट वर्ल्‍ड में काम करने वाली एक लड़की बनी हैं। ट्रेलर काफी इंटेस हैं। वहीं ट्रेलर में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के अवाला पंकज त्रिपाठी, जयदीप अहलावत, अर्चना पूरन सिंह और संजय मिश्रा और नीना गुप्ता भी नजर आ रही हैं। वहीं जयदीप अहलावत एक बार फिर विलने के किरदार में नज़र आ रहे हैं।

आपको बता दें कि फिल्म के एक ट्विस्ट है क्योंकि लोगों को फिल्म का नाम देखकर पहली नजर में लग रहा है कि पिंकी परिणीति का नाम है और संदीप अर्जुन का। हालांकि ऐसा नहीं हैं फिल्म में अर्जुन का नाम पिंकी दहिया है और परिणीति ने फिल्म में संदीप कौर का किरदार निभाया है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित और दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित, डार्क कॉमेडी 'संदीप और पिंकी फरार' 20 मार्च को सिनेमाघरों आने के लिए तैयार है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER