MI vs CSK / CSK ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बैटिंग का न्योता दिया

Zoom News : Apr 08, 2023, 07:07 PM
MI vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन में आज डबल हेडर मुकाबले खेले जा रहे। राजस्थान और दिल्ली के बीच पहला मैच गुवाहाटी में जारी है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच कुछ ही देर में शुरू होगा। CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है।चेन्नई से मोईन अली और बेन स्टोक्स नहीं खेल रहे हैं, वहीं मुंबई से जोफ्रा आर्चर नहीं खेल रहे हैं। CSK और MI के बीच होने वाले मैच को लीग का एल-क्लासिको भी कहा जाता है। दोनों में टूर्नामेंट की राइवलरी भारत-पाकिस्तान मैच की तरह है।

पिच रिपोर्ट

वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां घरेलू, IPL या इंटरनेशनल सभी मैच में जमकर रन बनते हैं।

वेदर कंडीशन

मैच के दिन मुंबई का मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। मुंबई में शनिवार का टेम्परेचर 27 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की आशंका नहीं है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11...

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, अंबाती रायडु, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सिसांडा मगाला/ड्वेन प्रीटोरियस, दीपक चाहर और राजवर्धन हंगरगेकर।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अजिंक्य रहाणे, प्रशांत सोलंकी, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, जेसन बेहरनडॉर्फ, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, पीयूष चावला।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: ऋतिक शौकीन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, संदीप वॉरियर।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER