क्रिकेट / पंत व शॉ को रिटेन कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स, श्रेयस को किया रिलीज़: रिपोर्ट

Zoom News : Nov 25, 2021, 01:47 PM
क्रिकेट: आईपीएल के अगले सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होना है। ऐसे में टीमों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों के बारे में ध्यान दिया है और कुछ नामों को रिटेन किया भी है। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन करने की खबर सामने आई है। वहीं आरसीबी ने विराट कोहली और मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को रिटेन किया है।

इंडियंस एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ चेन्नई सुपरकिंग्स में महेंद्र सिंह धोनी के अलावा ऋतुराज गायकवाड़, रविन्द्र जडेजा को रिटेन किया है। मोइन अली को भी लाने की बात चल रही है, अगर वह नहीं आते हैं तो सैम करन को रिटेन किया जाएगा। इसके अलावा इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि केएल राहुल लखनऊ की कप्तानी कर सकते हैं।

टीमों द्वारा रिटेन खिलाड़ी

चेन्नई सुपरकिंग्स- महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, रविन्द्र जडेजा

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, किरोन पोलार्ड (इशान किशन के भी आसार हैं)

दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पन्त, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे

आरसीबी- विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल

ऋषभ पन्त को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाये रखने के बारे में बताया गया है, वहीँ अगले तीन वर्षों के लिए धोनी को चेन्नई के लिए रिटेन रखने की खबर भी है। विराट कोहली ने पिछले सीजन कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था लेकिन बतौर बल्लेबाज वह टीम के साथ बने रहेंगे। ग्लेन मैक्सवेल को भी आरसीबी ने अपने साथ शामिल करने का निर्णय लिया है।

मुंबई इंडियंस के लिए चौथे खिलाड़ी के रूप में इशान किशन को रिटेन करने के आसार ज्यादा नजर आते हैं। हार्दिक पांड्या का जिक्र इस रिपोर्ट में नहीं किया गया है। पांड्या का फॉर्म भी पिछले आईपीएल में खराब रहा था। वह चोटिल भी चल रहे हैं, ऐसे में इशान किशन को टीम में रखा जा सकता है। हालांकि इन सब बातों का जिक्र आधिकारिक रूप से अभी नहीं हुआ है। किसी भी टीम ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER