IND vs AUS / चौथे दिन के अंत में भारत- 164/3 विकेट, अभी भी 280 रन पीछे- कोहली, रहाणे क्रीज पर

WTC का फाइनल जीतने के लिए भारतीय टीम को 90 ओवर में 280 रन और बनाने हैं। चौथे दिन स्टंप्स तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 20 रन पर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 270/8 के स्कोर पर घोषित की और भारत को जीत के लिए 444 रन का टारगेट दिया। लंदन के द ओवल मैदान पर भारत पहली पारी में 296 रन पर ऑलआउट हो गई, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन ऑलआउट हुई थी

IND vs AUS: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल जीतने के लिए भारतीय टीम को 90 ओवर में 280 रन और बनाने हैं। चौथे दिन स्टंप्स तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 20 रन पर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 270/8 के स्कोर पर घोषित की और भारत को जीत के लिए 444 रन का टारगेट दिया। लंदन के द ओवल मैदान पर भारत पहली पारी में 296 रन पर ऑलआउट हो गई, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन ऑलआउट हुई थी।

23वें ओवर में 100 रन पूरे

444 रन के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने कॉन्फिडेंट स्टार्ट किया, लेकिन कैमरन ग्रीन के कॉन्ट्रोवर्सियल कैच के बाद गिल को पवेलियन लौटना पड़ा। रोहित ने फिर चेतेश्वर पुजारा के साथ भी तेजी से रन बनाए, लेकिन 93 के स्कोर पर दोनों आउट हो गए।

रोहित और पुजारा के बाद बैटिंग करने आए विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने 23वें ओवर में ही भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया।

रोहित-पुजारा की अर्धशतकीय साझेदारी

41 रन पर गिल का विकेट गंवाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अनुभवी बैटर चेतेश्वर पुजारा के साथ अर्धशतकीय पारी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 77 बॉल पर 51 रन की पार्टनरशिप की। इस साझेदारी को नाथन लायन ने रोहित शर्मा को LWB करके तोड़ा।

दूसरी पारी में ऐसे गिरे भारत के विकेट

पहला: बोलैंड की बाहर जाती गुड लेंथ बॉल बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड स्लिप पर गई, जिसे ग्रीन ने एक हाथ से कैच किया। ऐसा लगा कि बॉल घास को छू गई है, ऐसे में फील्ड अंपायर ने अपील थर्ड अंपायर के पास भेजी और परामर्श मांगा। यहां थर्ड अंपायर ने गिल को आउट करार दिया। बाद में इस कैच पर कंट्रोवर्सी हुई।

दूसरा: नाथन लायन की मिडिल स्टंप से बाहर जाती बॉल पर स्वीप करने के चक्कर में रोहित शर्मा LBW हो गए। भारतीय कप्तान 43 रन बनाकर आउट हुए। यहां भारत को दूसरा झटका लगा।

तीसरा: पैट कमिंस की शार्ट पिच बॉल पर पुजारा अपरकट करना चाहते थे, लेकिन बॉल बल्ले का निचला किनारा छूकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के दस्तानों में चली गई।

पहला: भारत-ऑस्ट्रेलिया का मिलाजुला प्रदर्शन

इस सेशन में दोनों टीमों ने मिलाजुला प्रदर्शन किया। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 78 रन स्कोर किए, तो भारत को दो सफलताएं भी मिलीं। भारतीय गेंदबाजों ने तीसरे दिन नाबाद लौटे मार्नस लाबुशेन को 41 रन पर आउट किया, जबकि कैमरन ग्रीन 25 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा को तीसरा विकेट मिला।

दूसरा: दोनों टीमों का मिलाजुला प्रदर्शन

दूसरे सेशन में दोनों टीमों ने मिलाजुला प्रदर्शन किया। इस सेशन में 110 रन बने और तीन विकेट गिरे। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस सेशन में 69 रन बनाने में दो विकेट गंवाए और पारी घोषित कर दी। उसके बाद भारतीय टीम ने शुभमन गिल का विकेट खोकर 41 रन बना लिए।

कंगारुओं ने 270/8 पर डिक्लेयर की दूसरी पारी

शनिवार को कंगारुओं ने 123/4 के स्कोर से चौथे दिन की शुरुआत की। विकेटकीपर एलेक्स कैरी 66 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि मार्नस लाबुशेन और मिचेल स्टार्क ने एक समान 41-41 रन बनाए।

भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने तीन, मोहम्मद शमी और उमेश यादव को दो-दो विकेट मिले।

सातवें विकेट के लिए स्टार्क-कैरी के बीच हाफसेंचुरी

पार्टनरशिप सातवें विकेट के लिए मिचेल स्टार्क और एलेक्स कैरी के बीच अर्धशातकीय साझेदारी हुई। दोनों के बीच 120 गेंदो में 93 रन की साझेदारी हुई। स्टार्क 41 रन बनाकर शमी का शिकार हुए और ये पार्टनरशिप टूटी।

दूसरी पारी में ऐसे गिरे ऑस्ट्रेलिया के विकेट...

पहला: सिराज ने वॉबल सीम बॉल डाली, वार्नर चौथे ओवर की तीसरी बॉल को बैक फुट पर खेलना चाहते थे, लेकिन बॉल हल्का एज लेकर विकेटकीपर के पास चली गई, जिसे पकड़ने में भरत ने गलती नहीं की।

दूसरा: उमेश यादव की वाइड लेंथ बॉल पर ड्राइव करना चाहते थे, लेकिन बॉल एज लेकर विकेटकीपर भरत के पास चली गई। भरत ने आसान कैच पकड़ा।

तीसरा : जडेजा ने ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ बॉल फेंकी। स्टीव स्मिथ आगे निकलकर लेग की दिशा में शॉर्ट खेलना चाहते थे, लेकिन बॉल टर्न होकर बल्ले के बाहरी किनारे लगकर कवर के ऊपर हवा में खड़ी हो गई, जिसे शार्दूल ठाकुर ने कुछ कदम दौड़ लगाकर आसानी से कैच किया।

चौथा: जडेजा ने गुड लेंथ से बॉल अंदर की तरफ टर्न कराई, यह बॉल थोड़ी से दबी, जिस पर हेड ड्राइव करना चाहते थे। पर जडेजा की ओर मार बैठे और जड्‌डू ने आसान कैच पकड़ा।

पांचवां: उमेश यादव की लेंथ बॉल लाबुशेन के बल्ले का एज लेकर स्लिप पर चली गई, जिसे चेतेश्वर पुजारा ने कैच किया।

छठा : जडेजा ने लेग स्टंप के बाहर की बॉल को मिडिल स्टंप की तरह टर्न कराया, जिसे ग्रीन मारना चाहते थे, लेकिन बॉल ग्लव्स में लगकर स्टंप पर चली गई।

सातवां: मोहम्मद शमी ने मिचेल स्टार्क को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। फुल लेंथ की बॉल को स्टार्क मिड ऑन के ऊपर खेलना चाहते थे, लेकिन बॉल एज के साथ पहले स्लिप पर खड़े कोहली के पास चली गई।

आठवां: शमी की बाहर जाती लेंथ बॉल पर कमिंस पॉइंट्स पर कैच आउट हुए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन लायन, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER