IND vs AFG / तीसरे टी-20 के डबल सुपर ओवर में भारत ने मारी बाजी- रोहित-रिंकू ने दिखाया था दम

Zoom News : Jan 17, 2024, 11:29 PM
IND vs AFG: भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया है। पहला और दूसरा टी20 छह-छह विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया। दोनों टीमें 20-20 ओवर के बाद 212-212 रन बना पाई थीं। इसके बाद पहले सुपर ओवर में दोनों टीमें 16-16 रन बना सकीं। फिर डबल सुपर ओवर में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 रन बनाए। फिर अफगानिस्तान की टीम ने तीन गेंद में ही दो विकेट गंवा दिए और इस तरह टीम इंडिया ने जीत हासिल की। 

डबल सुपर ओवर में भारत

  • रोहित ने पहली गेंद पर छक्का लगाया।
  • रोहित ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया। शुरुआती दो गेंद पर 10 रन आ चुके हैं।
  • रोहित ने तीसरी गेंद पर एक रन लिया।
  • चौथी गेंद पर रिंकू कैच आउट हो गए। विकेटकीपर गुरबाज ने कैच लिया।
  • सैमसन आए और रोहित रन आउट हो गए। 
  • भारत के दो विकेट गिर गए और अब अफगानिस्तान की टीम बल्लेबाजी करेगी।
  • सुपरओवर में दो विकेट गिरने होते हैं। अफगानिस्तान को छह गेंद में 12 रन बनाने होंगे।
डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान

  • अफगानिस्तान के लिए नबी और गुरबाज बैटिंग के लिए आए। भारत की ओर से रवि बिश्नोई गेंदबाजी करने आए।
  • पहली गेंद पर नबी कैच आउट हो गए। करीम जनत बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
  • दूसरी गेंद पर एक रन आया। गुरबाज स्ट्राइक पर आ गए हैं।
  • तीसरी गेंद पर बिश्नोई ने गुरबाज को रिंकू के हाथ कैच कराया और अफगानिस्तान को एक रन ही बनाने दिया।
  • अफगानिस्तान की टीम तीसरा टी20 भी हार गई है।
पहला सुपर ओवर

अफगानिस्तान

  • भारत के लिए सुपरओवर में मुकेश कुमार गेंदबाजी के लिए आए। वहीं, अफगानिस्तान के लिए गुलबदिन नईब और रहमनुल्लाह गुरबाज बल्लेबाजी के लिए उतरे।
  • पहली गेंद पर मुकेश ने यॉर्कर गेंद डाली और उस पर दो रन के चक्कर में नईब रन आउट हो गए।
  • फिर मोहम्मद नबी आए और दूसरी गेंद पर एक रन बना। मुकेश ने फिर यॉर्कर लेंथ की गेंद फेंकी।
  • तीसरी गेंद पर गुरबाज के बल्ले का किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चली गई।
  • चौथी गेंद पर गुरबाज ने एक रन बनाया। नबी स्ट्राइक पर आए। अब तक कुल सात रन बने हैं।
  • पांचवीं गेंद पर नबी ने छक्का लगाया। अफगानिस्तान का स्कोर 13 रन है।
  • छठी गेंद पर नबी मिस कर गए। सैमसन ने थ्रो किया और गेंद के पैर से लगकर लॉन्ग ऑन पर चली गई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी इसका विरोध करने लगे कि गेंद नबी के पैर से लगकर डिफ्लेक्ट हुई है। हालांकि, तब तक नबी और गुरबाज ने तीन रन दौड़कर ले लिए। इससे रोहित नाखुश नजर आए। उन्होंने नबी के पास जाकर कुछ बोला और इस पर नबी भी कुछ जवाब देते दिखे।
  • अफगानिस्तान ने छह गेंद पर कुल 16 रन बनाए। भारत को 17 रन की जरूरत है।
भारत

  • भारत के लिए रोहित और यशस्वी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वहीं, अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई गेंदबाजी करने आए।
  • पहली गेंद पर रोहित की जांघ पर गेंद लगी और एक रन लिया। यशस्वी रन आउट होने से बच गए।
  • दूसरी गेंद पर यशस्वी ने स्कूप का प्रयास किया और एक ही रन मिला।
  • तीसरी गेंद पर रोहित ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री के ऊपर से छक्का लगाया। 
  • चौथी गेंद पर रोहित ने ऑफ साइड में बेहतरीन छक्का लगाया। भारत के 14 रन हो गए हैं।
  • पांचवीं गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। स्कोर 15 रन हो गया है।
  • रोहित रिटायर्ड हर्ट हो गए। आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए और तेज दौड़ने के लिए उन्होंने रिंकू सिंह को मैदान पर बुला लिया। यशस्वी के साथ रिंकू हैं।
  • आखिरी गेंद पर एक रन ही आ सका और सुपरओवर भी टाई हो गया। दोनों टीमें 16-16 रन बना सकीं।
भारत ने अफगानिस्तान को 213 रन का लक्ष्य दिया

भारत ने अफगानिस्तान के सामने 213 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 212 रन बनाए। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोहित और रिंकू का तूफान देखने को मिला। भारत ने अफगानिस्तान के सामने 213 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 212 रन बनाए। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोहित और रिंकू का तूफान देखने को मिला। एक वक्त भारत ने 22 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रोहित और रिंकू ने पांचवें विकेट के लिए 95 गेंद में 190 रन की नाबाद साझेदारी की। किसी ने नहीं सोचा था कि टीम इंडिया 200 के स्कोर तक पहुंच पाएगी, लेकिन हिटमैन और रिंकू ने ऐसा कर दिखाया है। रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का रिकॉर्ड पांचवां शतक लगाया। वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह 69 गेंद में 11 चौके और आठ छक्के की मदद से 121 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, रिंकू ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। वह 39 गेंद में 69 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और छह छक्के लगाए।

मोहम्मद नबी 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने आवेश खान के हाथों कैच कराया। यह सुंदर का तीसरा विकेट है। उन्होंने अजमतुल्लाह ओमरजई (0 रन) और इब्राहिम जादरान (50 रन) को आउट किया। रहमानुल्लाह गुरबाज (​​​​​​​32 बॉल पर 50 रन) कुलदीप यादव का शिकार बने।

बिश्नोई की बॉल पर लगातार तीन बाउंड्री

16वां ओवर लेकर आए रवि बिश्नोई की बॉल पर लगातार तीन बाउंड्री आई। उन्होंने इस ओवर में 17 रन दिए।

सुंदर ने अफगानिस्तान को एक ओवर में दो झटके दिए

अफगानिस्तान ने 13 ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 108 रन बना लिए हैं। फिलहाल मोहम्मद नबी और गुलबदिन नईब क्रीज पर हैं।13वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने अफगानिस्तान को लगातार दो गेंद पर दो झटके दिए। उन्होंने पहले चौथी गेंद पर इब्राहिम जादरान को विकेटकीपर सैमसन के हाथों स्टंप कराया। जादरान ने 41 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। वहीं, इसके बाद बैटिंग करने आए अजमतुल्लाह ओमरजई को अगली ही गेंद पर रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। ओमरजई खाता नहीं खोल सके।

20वें ओवर में रिंकू सिंह ने मारे लगातार तीन छक्के

पारी की आखिरी तीन बॉल पर रिंकू सिंह ने लगातार तीन छक्के जमाए। करीम जनत के इस ओवर में कुल 4 छक्के पड़े। उनके इस ओवर से 36 रन आए। इस बड़े ओवर ने टीम इंडिया का स्कोर 212 रन पहुंचा दिया।

रोहित का उच्चतम टी20 स्कोर

121 रन रोहित का इस प्रारूप में उच्चतम स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 118 रन बनाए थे। रोहित ने पांच साल दो महीने या फिर यूं कहें 62 महीने या फिर यू कहें 1899 दिन बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाया है। पिछला शतक उन्होंने नवंबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था।

रोहित का शतक

रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां शतक लगाया। वह इस प्रारूप में शतक लगाने के मामले में फिर से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। रोहित ने अजमतुल्लाह ओमरजई की गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने 64 गेंद पर शतक लगाया। इसके अलावा रिंकू ने 36 गेंद पर अर्धशतक लगाया। रोहित 14 महीने बाद इस प्रारूप में वापसी कर रहे हैं। पहले दो मैच में खाता नहीं खोल पाए थे, लेकिन अब उन्होंने धमाकेदार वापसी की है।

आखिरी पांच ओवर में तूफानी बैटिंग

आखिरी पांच ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 103 रन बनाए। आखिरी ओवर में करीम जनत गेंदबाजी के लिए आए और इस ओवर में रोहित और रिंकू ने 36 रन बटोरे। पहली गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। इसके बाद दूसरी गेंद पर रोहित ने छक्का लगाया। इसे नो बॉल दिया गया। फ्री हिट पर रोहित ने फिर छक्का जड़ा। तीसरी गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर रिंकू ने छक्का जड़ा। इसके बाद आखिरी तीन गेंद पर रिंकू ने लगातार तीन छक्के जड़े।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, आवेश खान।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम सफी, फरीद अहमद मलिक।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER