पंजाब / गोल्डन टेंपल में गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी कोशिश, सामने आया वीडियो

वीडियो देख कर पता लगता है कि आरोपी ने शाम के दीवान के दौरान उस समय यह हरकत की, जब सच्चखंड दरबार साहिब के अंदर आराधना साहिब का पाठ किया जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी ने सच्चखंड के अंदर माथा टेकने वाले स्थान पर लगे जंगले को पार करके वहां लगे तलवार को उठा लिया और गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद सेवकों ने उसे पकड़ लिया।

पंजाब | सिख धर्म के अति पवित्र स्थान दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) में शनिवार शाम दीवान के समय एक व्यक्ति ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश की। इसके बाद भीड़ ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी में दर्ज हुई है, जिसका वीडियो सामने आया है।

वीडियो देख कर पता लगता है कि आरोपी ने शाम के दीवान के दौरान उस समय यह हरकत की, जब सच्चखंड दरबार साहिब के अंदर आराधना साहिब का पाठ किया जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी ने सच्चखंड के अंदर माथा टेकने वाले स्थान पर लगे जंगले को पार करके वहां लगे तलवार को उठा लिया और गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद सेवकों ने उसे पकड़ लिया। 

इसके बाद भीड़ ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना में आरोपी युवक की मौत हो गई है। अमृतसर के डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने कहा, ''आज 24-25 साल के एक युवक ने (गोल्डन टेंपल) में उस स्थान पर घुस गया, जहां पवित्र ग्रंथ (गुरु ग्रंथ साहिब) को रखा गया है। उसने तलवार से इसकी बेअदबी की कोशिश की। संगत लोगों ने उसे बाहर निकाला। विवाद के दौरान उसकी मौत हो गई।''