PBKS vs RR / राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन का 66वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच धर्मशाला मैदान पर शाम 7:30 बजे से शुरू होने जा रहा है। दोनों टीमें पहली बार धर्मशाला मैदान पर आमने-सामने होंगी। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी है। टीम दो बदलाव के साथ उतरी है।

PBKS vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन का 66वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच धर्मशाला मैदान पर शाम 7:30 बजे से शुरू होने जा रहा है। दोनों टीमें पहली बार धर्मशाला मैदान पर आमने-सामने होंगी। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी है। टीम दो बदलाव के साथ उतरी है।

पिच रिपोर्ट

धर्मशाला की पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग होने की संभावना है। इस मैदान पर बल्लेबाज अक्सर रन बनाने के लिए जूझते नजर आते हैं। वहीं गेंदबाजों के लिए यह मैदान मददगार साबित होता है। लेकिन पिछले मैच में यहां दिल्ली कैपिटल्स ने 214 रन बनाए थे, जवाब में पंजाब भी 200 रन के पास पहुंच गई थी। ऐसे में आज भी हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

वेदर कंडीशन

शुक्रवार को धर्मशाला का मौसम साफ रहेगा। बारिश होने की संभावना नहीं है। इस दिन का टेम्परेचर 23 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायड़े, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, हरप्रीत बरार, शाहरुख खान, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस और अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रभसिमरन सिंह, सिकंदर रजा, मैथ्यू शॉर्ट, ऋषि धवन और मोहित राठी।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, आर अश्विन, एडम जाम्पा, संदीप शर्मा, केएम आसिफ और युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, कुलदीप यादव, डोनोवन फरेरा, नवदीप सैनी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER