नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली को दशक का आईसीसी पुरुष क्रिकेटर और दशक का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर (आईसीसी मेंस वनडे क्रिकेटर) चुना गया है। ICC ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को दशक का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पुरुष क्रिकेटर और अफगानी स्पिनर राशिद खान को दशक का सर्वश्रेष्ठ टी 20 पुरुष क्रिकेटर चुना है। वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें दशक का स्पोर्ट्समैनशिप अवार्ड मिला है।
The incredible Virat Kohli wins the Sir Garfield Sobers Award for ICC Male Cricketer of the Decade 🙌
— ICC (@ICC) December 28, 2020
🏏 Most runs in the #ICCAwards period: 20,396
💯 Most hundreds: 66
🙌 Most fifties: 94
🅰️ Highest average among players with 70+ innings: 56.97
🏆 2011 @cricketworldcup champion pic.twitter.com/lw0wTNlzGi
पिछले दस सालों में विराट कोहली ने टेस्ट, टी 20 और वनडे में 56.97 की औसत से 20,396 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दशक में 66 शतक और 94 अर्धशतक बनाए हैं। कोहली इस दशक में एकदिवसीय मैचों में 10,000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने ये रन 61.83 की औसत से बनाए हैं। उन्होंने पिछले दस सालों में एकदिवसीय मैचों में 39 शतक और 48 अर्धशतक लगाए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने पिछले दस वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में 65.79 की औसत से 7040 रन बनाए हैं। उन्होंने 26 शतक और 28 अर्धशतक बनाए हैं। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने इस दशक में टी 20 क्रिकेट में सर्वाधिक 89 विकेट लिए हैं। उनका औसत 12.62 है। राशिद ने चार बार तीन विकेट और दो बार पांच विकेट लिए हैं।
धोनी को स्पोर्ट्समैनशिप अवार्ड मिला
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर हमेशा कूल रहने के लिए जाने जाते हैं। ICC ने उन्हें ICC बेस्ट स्प्रिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड ऑफ द दशक दिया है। 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए धोनी को यह पुरस्कार मिला। धोनी ने नॉटिंघम टेस्ट के दौरान रन आउट होने के बावजूद इयान बेल को वापस खेलने के लिए बुलाया। अब आईसीसी ने धोनी को उस खेल भावना के लिए यह सम्मान दिया है।
आईसीसी अवार्ड्स में एलिस पैरी का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की स्टार क्रिकेटर एलिस पैरी को दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया है। उन्हें दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला T20 और ODI खिलाड़ी भी चुना गया है।
