IND vs WI / वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी- रोहित-विराट बाहर

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या टॉस कराने पहुंचे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। इन दोनों की जगह संजू सैमसन और अक्षर पटेल को मौका मिला है।

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या टॉस कराने पहुंचे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। इन दोनों की जगह संजू सैमसन और अक्षर पटेल को मौका मिला है।

बारबाडोस के मौसम विभाग के अनुसार, बारबाडोस में आज बारिश होने की 50% आशंका है। आज मैच के दौरान बारिश हो सकती है। हालांकि बारिश 2-3 घंटे के अंतराल में 10-15 मिनट तक ही रहेगी। बादल पूरे दिन छाए रहेंगे और दिन का मैक्सिमम टेम्परेचर 30 डिग्री तक रह सकता है।

देखिए प्लेइंग इलेवन

भारत: हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक और मुकेश कुमार।

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक एथनाज, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, केसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारिया, गुडाकेश मोटी, जेडन सील्स, अल्जारी जोसेफ।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER