बॉलीवुड / जब राखी सावंत ने बचपन में कर दिया था कांड, Cond*m को समझ लिया बलून और...

Zoom News : Mar 07, 2022, 10:16 PM
बॉलीवुड | राखी सावंत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन मानी जाती हैं। उनके दिल में जो आता है, वह बिंदास बोलती हैं। इस वजह से उनके बयान अक्सर सुर्खियां बन जाते हैं। फिलहाल उनका दिल टूटा हुआ है। 'पति' रितेश उनको छोड़कक जा चुके हैं और वह फिर से प्यार की तलाश में हैं। इस बीच उन्होंने अपने बचपन से जुड़ा ऐसा किस्सा सुनाया जो कि चर्चा में है। दरअसल उनसे बचपन के पागलपन पर सवाल किया गया तो बताया कि उन्होंने एक बार होली पर क्या हरकत की थी। उन्होंने घर पर मिले एक कॉन्डम को बलून समझ लिया था। इसके बाद जो हुआ वह और भी ज्यादा खतरनाक था।

राखी ने बताई अपनी क्रेजी हरकत

राखी सावंत एंटरटेनमेंट का दूसरा नाम  है। वह लोगों को एंटरटेन करने के लिए कुछ भी करती हैं। रीसेंटली एक चिट-चैट सेशन में उन्होंने कई मजेदार बातें बताईं। Etimes से बातचीत में राखी सावंत ने अपने बचपन की क्रेजी हरकत बताई। राखी से पूछा गया था कि जब वह टीनेजर थीं तो सबसे रिबैलियस चीज क्या की थी। पहले तो राखी सोचती रहीं और झिझकती रहीं। बाद में  बोलीं, मेरी मां मुझे मार डालेंगी। इसके बाद बताना शुरू किया।

राखी सावंत की हरकत पर पड़ी थीं गालियां

फिर राखी ने बताया, जब मैं छोटी थी। होली का वक्त था। मुझे घर में एक बलून मिला। मैंने उसमें रंग भरा। मैं उसको लोगों के चेहरे पर फेंकने लगी। लोग मुझे गालियां दे रहे थे। मैंने उनको कहा, बुरा न मानो होली है। तभी कोई बोला बेवकूफ तो मैंने कहा क्यों होली है। सभी लोग मुझ पर चिल्ला रहे थे। मुझे बाद में पता चला कि वो बलून नहीं बल्कि कॉन्डम था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER