Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली में महिला सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये की प्रतीक्षा कर रही महिलाओं को बड़ा झटका लगा है। आज किसी भी महिला के खाते में यह राशि जमा नहीं होगी। शुरुआत में इस योजना का लाभ केवल बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड धारक महिलाओं को ही मिलेगा।
महिला सम्मान योजना के तहत सिर्फ उन्हीं महिलाओं को लाभ मिलेगा जो किसी अन्य सरकारी योजना का फायदा नहीं उठा रही हैं। इसके अलावा, लाभार्थी की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उन्हें इसके लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
दिल्ली में बीपीएल कार्ड प्राप्त करने के लिए कुछ पात्रता शर्तें तय की गई हैं:
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष आतिशी ने कहा कि महिलाओं को इस योजना का बेसब्री से इंतजार था। वे अपने फोन पर 2500 रुपये क्रेडिट होने का मैसेज देखने को उत्सुक थीं, लेकिन आज उनके खाते में पैसे नहीं आए। इससे उनकी निराशा बढ़ गई है।
आज सुबह 11 बजे दिल्ली कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस योजना पर चर्चा करेंगी। इस दौरान योजना की गाइडलाइंस जारी की जाएंगी और पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार होने के बाद ही धनराशि उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी।