विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कश्मीर में मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकवादी, लश्कर-ए-तैयबा से था 2 का संबंध

जम्मू-कश्मीर: कश्मीर में मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकवादी, लश्कर-ए-तैयबा से था 2 का संबंध
विज्ञापन

श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के मनिहाल इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई। बल ने भी इसका मुहंतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।

विज्ञापन