विज्ञापन

दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में आग: शॉर्ट सर्किट के चलते हुआ हादसा, यात्रियों के हताहत होने की खबर नहीं

दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में आग: शॉर्ट सर्किट के चलते हुआ हादसा, यात्रियों के हताहत होने की खबर नहीं
विज्ञापन

बैतूल रेलवे स्टेशन के पास दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन के सामान्य डिब्बे में आज सुबह आग लग गई। रेलवे के एक अधिकारी ने आग की जानकारी दी। हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार बैतूल रेलवे स्टेशन मास्टर अनिल पवार ने बताया कि कुछ यात्रियों ने आग देखी और तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सदर पुल से गुजरते समय कोच में शॉर्ट सर्किट और तारों में चिंगारी के कारण आग लगी और धुआं फैल गया। यात्रियों ने तत्काल चैन खींचकर ट्रेन को रोका और पुलिस कर्मियों को सूचित किया। साथ ही यात्रियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कोच में मौजूद अग्निशामकों का उपयोग करके आग पर काबू पाने की कोशिश भी की।  करीब 30 मिनट तक रुकने के बाद ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। 

विज्ञापन