विज्ञापन

Apna Chandrayaan Program: छात्रों के लिए आज से शुरू होगा 'अपना चंद्रयान कार्यक्रम', केंद्रीय शिक्षा मंत्री करेंगे लॉन्च

Apna Chandrayaan Program: छात्रों के लिए आज से शुरू होगा 'अपना चंद्रयान कार्यक्रम', केंद्रीय शिक्षा मंत्री करेंगे लॉन्च
विज्ञापन

Apna Chandrayaan Program: आज शाम को छात्रों के लिए इसरो एक नया प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। इस प्रोग्राम के जरिए छात्र चंद्रयान मिशन के बारे में पढ़ सकेंगे। इसके लिए आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज 'अपना चंद्रयान कार्यक्रम' लॉन्च करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे न्यू कौशल भवन में होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. श्रीधर पणिक्कर सोमनाथ इस कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि होंगे। इसकी जानकारी आज शिक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

होगी वेब पोर्टल की शुरुआत

इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री भारत के चंद्रयान मिशन से जुड़े एक वेब पोर्टल की शुरुआत करेंगे। इस पोर्टल पर, छात्र रंगीन किताबें, ऑनलाइन क्विज़, जिग्सॉ पहेलियाँ (jigsaw puzzles) और बहुत कुछ सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। इस पोर्टल का उद्देश्य छात्रों में साइंटेफिक स्वभाव, जिज्ञासा, समस्या-समाधान और रचनात्मकता विकसित करना है।

लॉन्च होगा चंद्रयान-3 पर भी मॉड्यूल

इसके अलावा आज ही चंद्रयान-3 पर 10 विशेष मॉड्यूल भी लॉन्च किए जाएंगे, जो साइंटिफिक, टेक्नोलॉजिकल और सामाजिक पहलुओं सहित इसके विभिन्न पहलुओं का व्यापक जानकारी देगा। ये गतिविधि चंद्रयान-3 से जुड़ी सपोर्ट मैटेरियल और विशेष मॉड्यूल, जो एनसीईआरटी द्वारा विकसित किए गए हैं, उनके बारे में जानकारी देगी।

विज्ञापन