Russia Election: रूस में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले पुतिन ने किया देश को संबोधित, कही ये बातें

Russia Election - रूस में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले पुतिन ने किया देश को संबोधित, कही ये बातें
| Updated on: 01-Mar-2024 07:00 AM IST
Russia Election: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच देशवासियों को संबोधित किया है। उन्होंने यह संबोधन यूक्रेन के साथ युद्ध के 2 वर्ष पूरे होने के बाद दिया है। अब तक इस युद्ध में रूस यूक्रेन के 5 बड़े इलाकों पर कब्जा कर चुका है। इसमें दोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसोन, जापोरिज्जिया और हाल ही में अवदिव्का पर कब्जा शामिल है। इस दौरान रूस के हजारों सैनिकों ने अपनी शहादत दी है। राष्ट्रपति पुतिन ने देशवासियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता की सराहना की है। 

पुतिन ऐसे वक्त में देश को यह संदेश देने के लिए सामने आए हैं जब अगले महीने रूस में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है। बृहस्पतिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए पुतिन ने देश की राष्ट्रीय एकता की सराहना की। उन्होंने देश के लोगों में राष्ट्रीयता की भावना की जमकर तारीफ की। पुतिन को इस बात का बखूबी एहसास है कि नाटो और पश्चिम देशों की ओर से यूक्रेन को लगातार मदद मिलते रहने के बावजूद यदि मास्को कीव पर भारी पड़ा है तो इसके पीछे देश के लोगों की ताकत ही है। यदि लोगों में राष्ट्रीयता का भाव नहीं होता तो अब तक जनता सड़कों पर आ चुकी होती।

यूक्रेन में अपने संप्रभुता और एकता की रक्षा कर रहा रूस

 पुतिन (71) ने देशभर में प्रसारित टीवी संबोधन में कहा कि रूस यूक्रेन में ‘‘अपनी संप्रभुता और हमारे देशभक्तों की रक्षा कर रहा है।’’ उन्होंने रूस के सैनिकों की सराहना की और कुछ देर मौन धारण करके युद्ध में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। पुतिन रूस में 15 से 17 मार्च के बीच होने वाला राष्ट्रपति चुनाव निर्दलीय लड़ेंगे। इस चुनाव में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। पुतिन के मुखर आलोचक माने जाने वाले एलेक्सी नवेलनी का हाल में निधन हो गया था। वह आतंकवाद के आरोप में 19 वर्ष के कारावास की सजा काट रहे थे। शुक्रवार को नवेलनी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।