राजनीति: देखें, भाजपा की नई कार्यकारिणी में किसे मिली जगह, कौन हुआ आउट

राजनीति - देखें, भाजपा की नई कार्यकारिणी में किसे मिली जगह, कौन हुआ आउट
| Updated on: 26-Sep-2020 10:05 PM IST

बिहार चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया। अध्यक्ष का पद संभालने के 8 महीने बाद बनाई अपनी नई टीम में युवाओं और नए चेहरों को जगह दी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत कई अहम पदों में बदलाव किया।

3 पूर्व मुख्यमंत्रियों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया
नड्डा ने 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नाम का ऐलान किया। इनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को जगह दी गई है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल से मुकुल रॉय और बिहार से राधा मोहन सिंह को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। दोनों राज्यों में चुनाव होने हैं।

राम माधव का नाम महासचिव की लिस्ट से बाहर
राम माधव, मुरलीधर राव, सरोज पांडे और अनिल जैन को महासचिव ((राष्ट्रीय महामंत्री) पद से हटा दिया गया है। खबर है कि इन्हें नई जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा, भूपेंद्र यादव, अरुण सिंह, बीएल संतोष और कैलाश विजयवर्गीय इस पोस्ट पर बरकरार हैं। नए चेहरों में कर्नाटक के सीटी रवि और आंध्र प्रदेश के डी पुरंदेश्वरी का नाम शामिल है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजेश अग्रवाल को दी गई है। पहले यह पद पीयूष गोयल के पास था।

तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया
नड्डा की टीम में युवाओं को भी मौका मिला है। कर्नाटक के सांसद तेजस्वी सूर्या को भाजपा युवा मोर्चा का चीफ बनाया गया है। अनिल बलूनी, संजय मयूख, डॉ संबित पात्रा, सुधांशु त्रिवेदी और शाहनवाज हुसैन राष्ट्रीय प्रवक्ता की लिस्ट में हैं। इसके अलावा, पार्टी ने 23 प्रवक्ताओं की भी सूची जारी की।

पूरी लिस्ट यहां देखें






Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।