Weather Today: MP-राजस्थान समेत इन राज्यों में आज भी बारिश के आसार, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
Weather Today - MP-राजस्थान समेत इन राज्यों में आज भी बारिश के आसार, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
|
Updated on: 25-May-2022 07:56 AM IST
Weather Forecast: उत्तर पश्चिमी भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में तेज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, अगले कई दिनों तक दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे और लू एवं गर्मी से राहत रहेगी। मालूम हो कि पिछले दो दिनों से राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है। गुजरात के अहमदाबाद की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में आज, 25 मई को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आज बादल छाए रहने के आसार हैं। उत्तराखंड में भी पिछले कई दिनों से बारिश होती रही है। आज शहर में बादल छाए रहेंगे। यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। राजस्थान के जयपुर की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, लेह का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। अपने शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान जानने के लिए यहां क्लिक करेंयूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज यहां का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। उधर, बिहार में आज बारिश के आसार हैं। पटना में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां आज जमकर बारिश होने के आसार हैं। शिमला में आज का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इन राज्यों में आज बारिश के आसारमौसम विभाग के अनुसार, पिछले दो दिनों से कई राज्यों में हो रही बारिश की गतिविधि आज से कम होने लगेंगी। skymetweather के अनुसार, यूपी, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश में कुछ ही जगह पर बारिश होगी। वहीं, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार, तेलंगाना, गोवा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में आज बारिश के आसार हैं। बिहार और गुजरात के भी कई जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है।
Disclaimer
अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।