Chandrayaan 3: अब 2022 में चंद्रयान-3 का होगा प्रक्षेपण, पुराने ऑर्बिटर का किया जाएगा इस्तेमाल

Chandrayaan 3 - अब 2022 में चंद्रयान-3 का होगा प्रक्षेपण, पुराने ऑर्बिटर का किया जाएगा इस्तेमाल
| Updated on: 22-Feb-2021 09:57 AM IST
Chandrayaan 3: देश का तीसरा और महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-3 अगले साल के आखिर तक लॉन्च होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के सिवन ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से चंद्रयान-3 और देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान समेत कई परियोजनाओं की शुरुआत में देरी हो गई। 

सिवन ने कहा, चंद्रयान-3 बहुत कुछ चंद्रयान-2 जैसा ही होगा, मगर इसमें कोई ऑर्बिटर नहीं होगा। जो ऑर्बिटर चंद्रयान-2 में था, उसी का इस्तेमाल चंद्रयान-3 के लिए भी किया जाएगा। हम इस पर काम कर रहे हैं। हम इसके लिए एक प्रणाली विकसित कर रहे हैं और यह 2022 में लॉन्च कर दिया जाएगा।

चंद्रयान-2 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 22 जुलाई, 2019 को रवाना किया गया था। सात सितंबर, 2019 को इसके लैंडर विक्रम को चांद की सतह पर आहिस्ता से उतरना था, मगर यह झटके के साथ उतरा, जिससे प्रयास पूरी तरह सफल नहीं माना जाता है। हालांकि, चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर सफलतापूर्वक अपना काम कर रहा है और इसरो को आंकडे़ भेज रहा है।

गगनयान के मानवरहित मिशन की लॉन्चिंग दिसंबर में

सिवन ने बताया कि गगनयान परियोजना के तहत देश के पहले मानवरहित मिशन को इसी साल दिसंबर में भेजे जाने पर काम हो रहा है। यह मिशन मूल रूप से बीते साल दिसंबर में लॉन्च किया जाना था। यह गगनयान की दिशा में उल्लेखनीय कदम साबित होगा।

मानव मिशन के लिए हर तकनीक को जांचा-परखा जा रहा

गगनयान मानव मिशन को 2022 तक लॉन्च किया जाना है। इसके तहत तीन भारतीय अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे। फिलहाल, मिशन के लिए चार पायलटों को चुना गया है, जिन्हें रूस में कड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सिवन से जब गगनयान के मानव मिशन की लॉन्चिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, प्रदर्शन के लिए बहुत सी तकनीक की जरूरत होती है। हमने तय किया है कि मानव मिशन समय पर रवाना हो। हालांकि, उसके पहले सभी तकनीक पूरी तरह बेदाग होनी चाहिए।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।