देश: सिक्किम से पहले 5 मई को लद्दाख में भी भारतीय जवानों से भिड़ गए थे चीनी सैनिक

देश - सिक्किम से पहले 5 मई को लद्दाख में भी भारतीय जवानों से भिड़ गए थे चीनी सैनिक
| Updated on: 10-May-2020 10:09 PM IST
सिक्किम | बीते कुछ दिनों से भारत और चीन के सैनिकों बीच सीमा विवाद को लेकर झड़प की घटनाएं सामने आई हैं। उत्तरी सिक्किम में चीनी सैनिकों के भारतीय सेना से झड़प से पहले लद्दाख में सैनिक एक-दूसरे से भिड़ गए थे।

भारत और चीन के बीच केवल उत्तरी सिक्किम में ही नहीं बल्कि 5 मई को लद्दाख में भी झड़प हुई थी। भारत और चीन की सेना के जवान लद्दाख में भी एक-दूसरे से भिड़ गए थे। 6 मई को दोनों सेनाओं के बीच विवाद सुलझ गया था।

दरअसल सिक्किम में सीमा पर भारतीय और चीनी सेना के जवानों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों तरफ के जवान एक-दूसरे से भिड़ गए थे। झड़प में दोनों पक्षों के जवानों को मामूली चोटें भी आईं थीं।

कई बार हो चुकी है सैनिकों के बीच भिडंत

आए दिन चीन और भारत के जवानों के बीच सीमा विवाद को लेकर भिडंत होती रहती है, हालांकि विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिया जाता है। दोनों राष्ट्रों के बीच स्पष्ट सीमा पर सहमति नहीं है। ऐसे में कई बार चीनी सैनिक भारतीय सीमा के भीतर दाखिल हो जाते हैं, जिसका विरोध भारतीय सेना हर बार करती है।

सीमा विवाद को लेकर भिड़ते हैं सैनिक

भारत और चीन के बाद कई जगहों पर सीमा विवाद की स्थिति है। चीनी सेना लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक अपना अधिकार जताना चाहती है और दाखिल होना चाहती है। भारतीय सेना देश की सीमा के भीतर चीनी सैनिकों को घुसने नहीं देती।

दोनों सेनाओं के बीच डोकलाम में विवाद हुआ था, फिर अब झड़प की विवाद सामने आई है। दरअसल डोकलाम में दोनों सेनाओं के बीच लंबा गतिरोध चला था। दोनों देशों की सेनाएं फिर समझौते पर पहुंच गई थीं। एक बार फिर भारतीय सेना के जवानों के साथ चीनी सैनिकों की भिड़ंत हो रही है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।