नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत उत्तर भारत (North India) में कड़ाके की ठंड (Severe Cold) पड़ रही है। सर्द और हड्डियों को जमा देने वाली हवा की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली में ठंड ने 118 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह 8.30 बजे दिल्ली के लोधी रोड इलाके में तापमान अभी तक का सबसे कम 1।7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सफदरजंग एन्क्लेव में 2।4, पालम में 3.1 और आया नगर 1.9 डिग्री तापमान रहा।
Indian Meteorological Department: 8.30 am temperatures- Safdurjung enclave 2.4, Palam 3.1, Lodhi Road 1.7, Aya Nagar 1.9. Delhi's minimum temperature today will be 1.7 degrees. #Delhi pic.twitter.com/Pl5gDbTvpQ
— ANI (@ANI) December 28, 2019
इससे पहले आज सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को यहां 4.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले वर्ष 1901 में इतनी ठंड पड़ी थी।
Delhi: Dense fog at Rajpath this morning. Temperature of 2.4°C was recorded in Delhi at 6:10 am, today. pic.twitter.com/mHpEsaaUcj
— ANI (@ANI) December 28, 2019
बताया जा रहा है कि 118 साल में ये दूसरा दिसंबर का महीना है जब दिल्ली में इतनी जबरदस्त ठंड पड़ रही है। विभाग के मुताबिक हालात में फिलहाल कोई सुधार नहीं होने वाला है, क्योंकि नए साल के मौके पर यानी 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच दिल्ली में बारिश की संभावना है।