Weather Updates: चक्रवात का अनुमान, उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट, आज यहां तेज आंधी और बारिश के आसार

Weather Updates - चक्रवात का अनुमान, उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट, आज यहां तेज आंधी और बारिश के आसार
| Updated on: 05-May-2022 12:56 PM IST
पिछले कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत के लोगों को बुधवार शाम को बारिश होने के बाद काफी राहत मिली। बारिश होने से जहां मौसम सुहाना हो गया वहीं तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल एक सप्ताह तक अभी लोगों को राहत मिली रहेगी। बारिश से लोगों को गर्मी से तो निजात मिली लेकिन कई लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हुई। यूपी, हरियाणा, हिमाचल में 10 से अधिक लोगों की मौत की खबर भी आई। छह मई को दक्षिण अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके बाद ये अधिक सक्रिय होगा और गहरे दबाव में तब्दील होकर चक्रवात का रूप ले सकता है।


इन राज्यों में आज भी बारिश के आसार

उत्तरप्रदेश, हरियाणा, हिमाचल, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, उत्तर पूर्व के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं।


असानी चक्रवात का अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने छह मई को चक्रवात आने का अनुमान जारी किया है। इस चक्रवात को असानी कहा जाएगा। यह नाम श्रीलंका ने दिया है। अगर ये चक्रवात आकार लेने में सफल होता है तो लगातार यह तीसरा साल होगा जब भारत के समुद्री इलाकों में तूफान आएगा। इससे पहले 2020 में अम्फान तूफान ने पश्चिम बंगाल और फिर 2021 में यास तूफान ने ओडिशा को प्रभावित किया था। इस बार असानी तूफान भी ओडिशा के स्थल भाग से ही टकरा सकता है। 


चक्रवात से ये राज्य प्रभावित हो सकते हैं

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, उत्तर पूर्व के राज्यों में इस चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है। यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। छह मई को चक्रवात का असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी देखा जा सकता है। यहां भी तेज हवाएं चल सकती हैं। 


मध्यप्रदेश में मौसम का हाल

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज ग्वालियर,  रीवा, चंबल और  सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है जबकि इलाकों में आंशिक बादल  छाए रह सकते हैं।


बिहार के 10 जिलों में बारिश की चेतावनी

बिहार में 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 10 जिलों सीतामढ़ी, पटना गोपालगंज, औरंगाबाद, गया, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण और शेखपुरा में बारिश के आसार हैं। यहां 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।


पटना में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना

बिहार की राजधानी पटना में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कई लोगों ने बारिश में नहाने के लिए सड़क और पार्क में आ गए। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।