KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ किया सीजन का अंत, कोलकाता को मिली करारी हार

Add as Preferred Source on Google News
विज्ञापन
KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ किया सीजन का अंत, कोलकाता को मिली करारी हार
विज्ञापन

आईपीएल 2026 के 70वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन्स के मैदान पर एक रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके घर में ही मात दी। इस जीत के साथ दिल्ली ने अपने इस सीजन के सफर का अंत जीत के साथ किया है। वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन की 7वीं हार का कड़वा घूंट पीना पड़ा। दिलचस्प बात यह रही कि दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन की शुरुआत भी जीत के साथ की थी और अंत भी जीत के साथ किया। वहीं केकेआर के लिए सीजन की शुरुआत और अंत दोनों ही हार के साथ हुए।

दिल्ली कैपिटल्स ने खड़ा किया रनों का पहाड़

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 30 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी ने दिल्ली को एक मजबूत शुरुआत दी और कप्तान अक्षर पटेल ने भी जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी की और 39 रनों का योगदान दिया। पारी के अंतिम ओवरों में डेविड मिलर ने 28 रन और आशुतोष शर्मा ने नाबाद 18 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुँचाया। कोलकाता की गेंदबाजी की बात करें तो सौरभ दुबे सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा अनुभवी सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 1-1 विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई केकेआर

204 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत काफी सकारात्मक रही। 2 ओवर में 43 रन जोड़कर टीम को अच्छी लय दी। फिन एलेन ने 13 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली जबकि मनीष पांडे ने 16 गेंदों पर 25 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने एक छोर मजबूती से थामे रखा और 39 गेंदों पर 63 रनों की शानदार पारी खेली। रहाणे की इस पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। हालांकि जैसे ही रहाणे आउट हुए कोलकाता की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई। कैमरन ग्रीन मात्र 2 रन बना सके जबकि रिंकू सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अनुकूल रॉय भी केवल 9 रन ही बना पाए। 4 ओवर में 163 रन बनाकर सिमट गई।

कुलदीप यादव की फिरकी का जादू

दिल्ली कैपिटल्स की जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई जिसमें कुलदीप यादव सबसे आगे रहे। कुलदीप ने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 29 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। वह इस सीजन की पहली हैट्रिक लेने के बेहद करीब पहुंच गए थे। उन्होंने अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह को लगातार दो गेंदों पर आउट किया लेकिन तीसरी गेंद पर कैच छूटने की वजह से वह हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। कुलदीप के अलावा लुंगी एनगिडी ने भी घातक गेंदबाजी की और 3 विकेट झटके। अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भी 2 विकेट लेकर कोलकाता के निचले क्रम को ध्वस्त कर दिया। दिल्ली के गेंदबाजों के इस सामूहिक प्रदर्शन की बदौलत टीम ने 40 रनों से जीत दर्ज की और आईपीएल 2026 में अपने अभियान को यादगार तरीके से समाप्त किया।

विज्ञापन