Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। गृह विभाग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुद अपने पास रखा है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी को वित्त के साथ छह विभाग दिए हैं। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को परिवहन के साथ चार विभागों का जिम्मा सौंपा गया हैं। कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कृषि और ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन और जन अभाव अभियोग विभाग दिया हैं।मदन दिलावर को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। प्रारंभिक शिक्षा और संस्कृत शिक्षा भी उनके पास रहेगी। बाबूलाल खराड़ी को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग और हीरालाल नागर को ऊर्जा विभाग दिया गया हैं।
किसके पास आए कौनसे विभाग
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा- - कार्मिक विभाग
- आबकारी विभाग
- गृह विभाग
- आयोजना विभाग
- सामान्य प्रशासन विभाग
- नीति निर्धारण प्रकोष्ठ - मुख्यमंत्री सचिवालय
- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB)
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी-- वित्त विभाग
- पर्यटन विभाग
- कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग
- सार्वजनिक निर्माण विभाग
- महिला एवं बाल विकास विभाग
- बाल अधिकारिता विभाग
डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा-- तकनीकि शिक्षा विभाग
- उच्च शिक्षा विभाग
- आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा एवं हौम्योपैथी (आयुष) विभाग
- परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग
मंत्री-किरोडी लाल-- कृषि एवं उद्यानिकी विभाग
- ग्रामीण विकास विभाग
- आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग
- जन अभियोग निराकरण विभाग
गजेंद्र सिंह- - चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग
- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़-- उद्योग एवं वाणिज्य विभाग
- सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
- युवा मामले और खेल विभाग
- कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग
- सैनिक कल्याण विभाग
मदन दिलावर-- विद्यालयी शिक्षा विभाग
- पंचायती राज विभाग
- संस्कृत शिक्षा विभाग
कन्हैयालाल-- जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
- भू-जल विभाग
जोगाराम पटेल-- संसदीय कार्य विभाग
- विधि एवं विधिक कार्य विभाग और विधि परामर्शी कार्यालय
- न्याय विभाग
सुरेश सिंह रावत-- जल संसाधन विभाग
- जल संसाधन (आयोजना) विभाग
अविनाश गहलोत-- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
सुमित गोदारा-- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
- उपभोक्ता मामले विभाग
जोराराम कुमावत-- पशुपालन एवं डेयरी विभाग
- गोपालन विभाग
- देवस्थान विभाग
बाबूलाल खराड़ी-- जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग
- गृह रक्षा विभाग
हेमंत मीणा-
- राजस्व विभाग
- उपनिवेशन विभाग