विज्ञापन

Eid Mubarak Wishes in Hindi: गिले-शिकवे भूला दो…ईद पर अपनों को ऐसे दें मुबारकबाद, ये रहे बेस्ट कोट्स और विशेज

Eid Mubarak Wishes in Hindi: गिले-शिकवे भूला दो…ईद पर अपनों को ऐसे दें मुबारकबाद, ये रहे बेस्ट कोट्स और विशेज
विज्ञापन

Eid Mubarak Wishes in Hindi : ईद के त्योहार का इंताजर मुसलमान पूरे साल करते हैं. जब ये खास दिन आता है तो हर तरफ खुशी का माहौल छा जाता है. पूरे महीने की इबादत और सब्र के बाद आने वाली यह खुशियों भरी ईद अपने साथ नई उम्मीदें, नई शुरुआत और अपनों के करीब आने का मौका लेकर आती है. इस खास दिन की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि लोग अपने दिलों से गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और मोहब्बत का पैगाम देते हैं. ईद पर एक दूसरे को मुबारकबाद भी दी जाती है.

लेकिन सिर्फ ‘ईद मुबारक’कहना काफी नहीं है. अगर आप भी अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को ईद की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन कोट्स, शायरी और विशेज लेकर आए हैं. ये छोटे से संदेश आपके रिश्तों में और भी मिठास घोल देंगे.

गिले-शिकवे मिटा कर आज फिर गले लग जाओ ईद का दिन है, दिल से मुस्कुराओ ईद मुबारक!

चांद की चांदनी से सजी है ये रात आओ मिलकर मनाएं ये त्योहार एक साथ ईद मुबारक!

अल्लाह आपके घर को खुशियों से भर दे हर दिन आपका ईद जैसा कर दे ईद मुबारक!

ये ईद आपके जीवन में नई उमंग और खुशियां लाए हर दिल में प्यार और अपनापन बढ़ाए ईद मुबारक!

हर गम को भुलाकर खुशियां मनाओ अपनों के साथ ईद का त्योहार सजाओ ईद मुबारक!

दिलों में प्यार और चेहरे पर मुस्कान रहे हर दिन आपका खुशियों से भरा रहे ईद मुबारक!

दुआ है रब से आपकी हर मुराद पूरी हो, रिश्तों में कभी न दूरी हो, ईद मुबारक!

ईद का चांद आपके आंगन में खुशियां बरसाए, हर दिन आपका रोशन बन जाए ईद मुबारक!

मोहब्बत की खुशबू से महके आपका जहां, ईद लेकर आए खुशियों का कारवां ईद मुबारक!

गिले-शिकवे भूलकर एक नई शुरुआत करें, ईद के इस मौके पर दिलों को साफ करें ईद मुबारक!

मीठी सेवईं, दही वड़े का खट्टा स्वाद ईद के मौके पर सज जाए आपका संसार ईद मुबारक !

गिल-शिकवे मिटाकर गले लग जाओ ईद पर खुशियां ही खुशियां फैलाओ ईद मुबारक !

रमजान का नूर ईद पर आता है ये महीना हमे सब्र सिखाता है ईद मुबारक !!

चांद की रोशनी, तारों की छाया है ईद का रौनक दिन आया है ईद मुबारक सभी को!

घर-घर में बच्चे चहक रहे हैं ईद पर एक दूसरे के गले मिल रहे हैं ईद मुबारक !

विज्ञापन