बॉलीवुड डेस्क | इलियाना डिक्रूज उन बॉलिवुड सिलेब्स में से हैं जो अपने सोशल मीडिया हैंडल का भरपूर सही इस्तेमाल करती हैं। वह अपनी खूबसूरत तस्वीरों और वीडियो के साथ मजेदार पोस्ट भी करती रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान वह घर पर हैं और उन्होंने इंस्टा पर फैंस के साथ मजेदार इंटरैक्शन किया।
फैंस ने किए सवाल
क्वेश्चन आंसर सेशन के दौरान फैंस ने उनसे सवाल किए जिसका उन्होंने मजेदार जवाब दिया। एक फैन ने पूछा कि पीरियड्स के दौरान वह अपनी फिऑन्सी को कैसे डील करें। इलियाना ने इसका बेहतरीन जवाब दिया।
इलियाना ने शेयर किया था मीम
दरअसल इलियाना ने पीरियड्स के दौरान लड़कियों के मूड से जुड़ा एक मीम शेयर किया था। इस पर फैन ने उनसे पूछा कि उसे फिऑन्सी के साथ ऐसी सिचुएशन डील करने का तरीका बताएं क्योंकि वह उसे हर्ट नहीं करना चाहते।
इलियाना ने दी यह सलाह
इलियान ने जवाब दिया, आराम से बात करें। तैयार रहें कि आपको उसे खूब गले से लगाना पड़ सकता है या आसपास भी नहीं फटकना है। अगर उसका मूड बिगड़े तो उसको चॉकलेट देकर वहां से निकल लो।
इन फिल्मों में नजर आएंगी इलियाना
वर्क फ्रंट पर बात करें तो इलियाना अगली फिल्म 'द रेड बुल' में अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो वह परिणीति चोपड़ा और अजय देवगन स्टारर फिल्म 'भुज' में भी दिखेंगी।