Rape Case: हैरान करने वाला मामला, एक ही परिवार की चार महिलाओं से दुष्कर्म, जानिए पूरी वारदात

Rape Case - हैरान करने वाला मामला, एक ही परिवार की चार महिलाओं से दुष्कर्म, जानिए पूरी वारदात
| Updated on: 25-Jan-2021 09:54 PM IST
राजस्थान के दौसा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे हर कोई हैरान है। दरअसल, यहां एक ही परिवार की चार महिलाओं से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने का आरोप एक ही शख्स पर है। उसके खिलाफ महज तीन दिन में चार केस दर्ज हुए हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, दौसा के सूर्य मंदिर के पीछे रहने वाली चार महिलाओं ने दुष्कर्म होने की जानकारी दी है। ये चारों महिलाएं एक ही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनमें तीन सगी बहनें और एक बेटी शामिल हैं। उनका आरोप है कि ढाबा संचालक विष्णु गुर्जर ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया और चारों को अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

22 जनवरी को दर्ज हुआ पहला केस

बता दें कि इस मामले में एक महिला ने 22 जनवरी को पुलिस से शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि ढाबा संचालक विष्णु गुर्जर करीब एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। उसका कहना था कि आरोपी ने पहले उससे जान-पहचान बढ़ाई और बाद में अपनी हवस का शिकार बना लिया। 

फिर सामने आया खौफनाक सच

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो खौफनाक सच सामने आया। दरअसल, 22 जनवरी को ही आरोपी महिला की एक नाबालिग बहन ने भी विष्णु गुर्जर के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया। वहीं, 23 जनवरी को महिला की दूसरी बहन थाने पहुंची और अपने साथ ज्यादती होने की शिकायत दी। वहीं, 24 जनवरी को महिला की बेटी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

एक-दूसरे से अनभिज्ञ थीं पीड़िता

पुलिस पूछताछ के दौरान पीड़ित महिलाओं ने बताया कि पहले उन्हें एक-दूसरे के बारे में जानकारी नहीं थी। जब पहली महिला ने केस दर्ज कराया तो सबको उसका पता चला। ऐसे में बाकी पीड़िताओं ने भी हिम्मत दिखाई और अपने साथ हुए अत्याचार की दास्तां सुना दी।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।