विज्ञापन

देश: दिल्‍ली-NCR सहित उत्तर भारत के कई हिस्‍सों में आये भूकंप के तेज झटके

देश: दिल्‍ली-NCR सहित उत्तर भारत के कई हिस्‍सों में आये भूकंप के तेज झटके
विज्ञापन

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्‍तर भारत के कई हिस्‍सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। उत्‍तर भारत के कई हिस्‍सों में तेज झटके महसूस किए गए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि जम्‍मू कश्‍मीर में भी तेज झटके महसूस थे। भूकंप का केंद्र अफगानिस्‍तान बताया जा रहा है। अफगानिस्‍तान में इसकी तीव्रता 6.0 थी।

पंजाब और कश्‍मीर समेत उत्‍तर भारत में झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दिल्‍ली और एनसीआर में भी तो अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। लोग घर या दफ्तर जहां भी थे, तुरंत बाहर निकल आए। लोग काफी डरे हुए थे।

विज्ञापन