JAMMU AND KASHMIR: उधमपुर जिले में बरात से लौट रही बस खाई में गिरी, दो की मौत, 30 लोग घायल

JAMMU AND KASHMIR - उधमपुर जिले में बरात से लौट रही बस खाई में गिरी, दो की मौत, 30 लोग घायल
| Updated on: 21-Apr-2022 11:45 AM IST
रामनगर तहसील के उदक गांव में बुधवार रात को बरातियों से भरी बस करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीस के करीब बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से रामनगर अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत में सुधार न होने पर कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

शाम करीब चार बजे कोघमड़ से बालांध गांव के लिए बरात बस (जेके02ए डब्ल्यू 5567) से रवाना हुई। बालांध गांव से शाम करीब साढ़े सात बजे बरातियों की बस लौट रही थी। रात करीब साढ़े आठ बजे बस उदक गांव में पहुंची थी कि अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और बस करीब 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

बस के खाई में गिरने के बाद चीख पुकार मच गई। लोगों की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। इसकी सूचना रामनगर पुलिस को भी दी गई। पुलिस एंबुलेंस लेकर मौके की तरफ रवाना हुई। दुर्घटनास्थल रामनगर से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर था। इसलिए घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में समय लग गया। पुलिस व स्थानीय निवासियों ने कड़ी मशक्कत कर सभी बरातियों को बस से निकाला और रामनगर अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर कुछ घायलों को जिला अस्पताल उधमपुर रेफर किया गया। पुलिस ने  जांच शुरू कर दी है।

  • मृतकों के नाम
  • रज्जो देवी (66) पत्नी परस राम निवासी कघोट
  • बिमला देवी (48) पत्नी संदोखु राम निवासी कघोट
30 घायलों के नाम

सोमा देवी पत्नी फकीर चंद, नेहा शर्मा पुत्री सुरेंद्र शर्मा, बिंबला देवी पत्नी सतपाल, पोली देवी पत्नी संसार चंद, चंचला देवी पत्नी बिट्टू राम, रतो देवी पत्नी परस राम,  विजय पुत्र संदोखु राम, बिमला देवी पत्नी संदोखु राम, बबली देवी पत्नी राजकुमार, कस्तूरी लाल पुत्र परस राम, संसारो देवी पत्नी बोध राज, राजकुमार पुत्र साधु राम सभी निवासी कघोट रामनगर,  बंसी लाल पुत्र बेली राम, सुरेश कुमार पुत्र दीना नाथ, बिट्टू पुत्र बेली, मदन लाल पुत्र दीना नाथ, वरुण शर्मा पुत्र मदन  लाल, बंदू देवी पत्नी रमेश चंद्र, हंस राज पुत्र बेली, रेखा पत्नी सुरेश, अशोक कुमार पुत्र परस राम, बिट्टू राम पुत्र इशर दास सभी निवासी कोघरमड़ ,गायत्री देवी पत्नी गोपाल चंद  निवासी मनवाल, चंचला देवी पत्नी बलदेव राज, कांता देवी पत्नी हंस राज, निवासी देवी पुत्री बलदेव कुमार सभी निवासी जल्लो, गिल्लु पुत्र चिढू निवासी धलिया राग, बंदना शर्मा पत्नी पवन कुमार निवासी पंचगराई, सत्या देवी पत्नी काका राम निवासी जम्मू, तारो देवी पत्नी रमेश कुमार निवासी जानीपुर जम्मू।  नौ घायलों को रामनगर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

रामबन जिले में खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत 

रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के रामबन के खूनी नाला इलाके में एक ट्रेलर ट्रक गहरी खाई में गिर गया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा था। ट्रक में लोहे के बिजली के खंभे लदे थे, जो जम्मू से कश्मीर की ओर जा रहा था।

चालक वाहन की गति पर नियंत्रण नहीं कर सका, जिससे ट्रेलर ट्रक खूनी नाले में एक खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वयंसेवकों की मदद से बचाव कार्य चलाया। चालक के शव को खाई से निकाल कर पहचान कराई। कानूनी औपचारिकता के लिए शव पीएचसी रामसू भेजा।

पुलिस ने चालक की पहचान कालविंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी मोहौलिया विरान खुटार शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में की है। थाना प्रभारी रामसू नजीर अहमद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। 


Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।