मनोरंजन: ये सब बकवास है: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अलग होने की अफवाहों पर ऐक्ट्रेस की मां

मनोरंजन - ये सब बकवास है: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अलग होने की अफवाहों पर ऐक्ट्रेस की मां
| Updated on: 23-Nov-2021 11:15 AM IST
बॉलीवुड: बॉलीवुड के साथ ही साथ हॉलीवुड में भी अपने नाम का डंका बजा रहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने की खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन खबरों ने तेजी तब पकड़ी जब प्रियंका ने अपने नाम से जोनस हटा दिया। इस बीच एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है।

मां मधु ने किया रिएक्ट

दरअसल शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने नाम के आगे जोनस लिखने लगी थीं, लेकिन अचानक से अब प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नाम के आगे से जोनस हटा दिया, जिससे हर कोई हैरान रह गया और ऐसी अफवाहें उड़ने लगीं कि निक- प्रियंका तलाक लेने वाले हैं। हालांकि न्यूज 18 से बातचीत में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा, 'ये सब बकवास है। अफवाहें मत फैलाइए।'

पावर कपल हैं निक- प्रियंका

गौरतलब है कि प्रियंका के इंस्टाग्राम पर अपने नाम से जोनस हटाने के बाद से उनके फैन्स काफी परेशान हो गए थे। साल 2018 में निक और प्रियंका की शादी हुई थी। दोनों की गिनती पावर कपल्स में होती है। न सिर्फ रियल लाइफ में बल्कि सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने दिखते हैं। हाल ही में प्रियंका ने दिवाली के फोटोज शेयर किए थे, जहां दोनों साथ में परफेक्ट दिख रहे थे।

कटरीना और आलिया संग आएंगी नजर

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' थी। वहीं 2020 में वो हॉलीवुड फिल्म वी केन बी हीरोज में दिखी थीं। वहीं बात प्रियंका की अपकमिंग फिल्मों के खाते में 'मेट्रिक्स 4' के साथ ही 'सिटाडेल' शामिल हैं। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कटरीना और आलिया मुख्य भूमिका में होंगी।

'द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स' में दिखी प्रियंका की झलक

बात प्रियंका के प्रोफेशनल फ्रंट की करें तो वो जल्दी ही 'द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स' में नजर आएंगी। 'मेट्रिक्स' का दर्शकों को लंबे वक्त से था, वहीं इस बार इस फिल्म को देखने के लिए फैन्स और भी ज्यादा उत्सुक हैं, जिसकी वजह है प्रियंका चोपड़ा। 'द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स' में एक मिनट दो सेकेंड पर प्रियंका चोपड़ा की एक झलक देखने को मिल रही है। गले में चेन, कान में बाली और चश्मा लगाएं प्रियंका चोपड़ा, काफी अलग लग रही हैं।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।