Mohan Charan Majhi: जानिए कौन हैं मोहन चरण माझी? जिन्हें ओडिशा का भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री

Mohan Charan Majhi - जानिए कौन हैं मोहन चरण माझी? जिन्हें ओडिशा का भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री
| Updated on: 11-Jun-2024 09:15 PM IST
Mohan Charan Majhi: ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के सीएम नाम का ऐलान हो चुका है। ओडिशा में पहली बार सत्ता हासिल करने वाली भाजपा ने मोहन चरण माझी के रूप में राज्य के नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को भाजपा के विधायक दल की बैठक के बाद माझी के नाम पर मुहर लगाई गई। आपको बता दें कि भाजपा आलाकमान ने दो केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को ओडिशा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। आइए जानते हैं ओडिशा के नए सीएम के बारे में कुछ खास बातें। 

कौन हैं मोहन चरण माझी

मोहन चरण माझी ओडिशा की क्योंझर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह आदिवासी समुदाय से आते हैं। माझी इससे पहले ओडिशा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के मुख्य सचेतक भी रह चुके हैं। मोहन चरण माझी 53 साल के हैं और चार बार के विधायक हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेडी की मीना माझी को हराया था। 

सरपंच भी थे मोहन माझी

मोहन चरण माझी साल 2000 में पहली बार विधायक बने थे। वह ओआरवी अधिनियम के तहत एससी और एसटी की स्थायी समिति के सदस्य भी थे। इससे पहले उन्होंने 1997 से 2000 तक सरपंच के रूप में कार्य किया था। मोहन माझी को उनकी सार्वजनिक सेवा और संगठनात्मक कौशल के लिए जाना जाता है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंहने भी माझी को एक युवा और गतिशील पार्टी कार्यकर्ता बताया है जो नए प्रमुख के रूप में राज्य को प्रगति और समृद्धि की राह पर आगे ले जाएंगे। 

शिशु मंदिर में शिक्षक भी रहे मांझी

राजनीति में प्रवेश करने से पहले मोहन चरण माझी अपने इलाके के सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक भी थे। उन्होंने 2005-2009 के बीच सरकारी उप मुख्य सचेतक के रूप में भी कार्य किया। वह 2019 - 2024 के बीच विपक्ष के मुख्य सचेतक थे। इसके अलावा वह 2022-2024 के बीच लोक लेखा समिति के अध्यक्ष भी थे।

सर्वसम्मति से चुने गए

ओडिशा के भाजपा सांसद प्रदीप पुरोहित ने बताया है कि आदिवासी चेहरे मोहन माझी को सर्वसम्मति से सीएम चुना गया है। कहा है कि पीएम मोदी ने ओडिशा में फॉर्मूला बताया था कि अगर ओडिशा में भाजपा की सरकार बनी तो कोई ओडिशा में पैदा हुआ, जिसे यहां की भाषा-संस्कृति का ज्ञान हो, ऐसा व्यक्ति जिसके पास ओडिशा के विकास का विजन हो वही यहां का सीएम होगा। लोगों ने भाजपा को आशीर्वाद दिया और पीएम का वादा पूरा हो गया है। हम ओडिशा को नंबर 1 राज्य बनाना चाहते हैं।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।