अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा priyanka chopra फिल्म द स्काई इज पिंक the sky is pink में नजर आने वाली है। काफी सालों बाद बॉलीवुड फिल्म में वापसी कर रही प्रियंका को एक तरफ ट्रेलर के जरिए पूरी दुनिया में वाहवाही मिली तो दूसरी ट्रेलर में ही एक डॉयलॉग के चलते महाराष्ट्र पुलिस की नसीहत भी मिल गई।
दरअसल ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा एक सीन में पति बने फरहान अख्तर से कह रही हैं 'एक बार आयशा ठीक हो जाए, फिर साथ में बैंक लूटेंगे'। महाराष्ट्र पुलिस ने ट्रेलर देखते ही एक्शन में आ गई और उसने प्रियंका के इसी डायलॉग को ट्विटर पर शेयर करते हुए एक ट्वीट किया, 'आईपीसी की धारा की 393 के तहत 7 साल की सजा और जुर्माना'।
इस ट्वीट को देखने के बाद प्रियंका का रिएक्शन चाहे कुछ भी रहा हो, ट्विटर पर उन्होंने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा..उप्स मैं रंगे हाथों पकड़ी गई. लगता है अब प्लान बी अपनाना पड़ेगा। प्रियंका ने इस ट्वीट में सहकलाकार फरहान अख्तर को भी टैग किया है क्योंकि ऑनस्क्रीन प्रियंका ने अपना प्लान उन्हीं के साथ शेयर किया था।
Oops 🙊🙈 caught red handed… time to activate Plan B @FarOutAkhtar!#TheSkyIsPink 💓 https://t.co/bvyPgFM6gi
— PRIYANKA (@priyankachopra) September 10, 2019
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर औऱ रोहित सराफ के साथ साथ फिल्म में जायरा वसीम भी हैं जिनकी ये आखिरी फिल्म कही जा रही है। शोनाली बोस ने फिल्म का निर्देशन किया है और फिल्म 11 अक्तूबर को रिलीज हो रही है।