मनोरंजन / महाराष्ट्र पुलिस ने प्रियंका चोपड़ा को याद दिलाई 7 साल की सजा, बदले में प्रियंका ने किया ये ट्वीट

दरअसल ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा एक सीन में पति बने फरहान अख्तर से कह रही हैं 'एक बार आयशा ठीक हो जाए, फिर साथ में बैंक लूटेंगे। महाराष्ट्र पुलिस ने ट्रेलर देखते ही एक्शन में आ गई, एक ट्वीट किया, आईपीसी की धारा की 393 के तहत 7 साल की सजा और जुर्माना। प्रियंका का रिएक्शन चाहे कुछ भी रहा हो, ट्विटर पर उन्होंने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा..उप्स मैं रंगे हाथों पकड़ी गई. लगता है अब प्लान बी अपनाना पड़ेगा।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा priyanka chopra  फिल्म द स्काई इज पिंक the sky is pink में नजर आने वाली है। काफी सालों बाद बॉलीवुड फिल्म में वापसी कर रही प्रियंका को एक तरफ ट्रेलर के जरिए पूरी दुनिया में वाहवाही मिली तो दूसरी ट्रेलर में ही एक डॉयलॉग के चलते महाराष्ट्र पुलिस की नसीहत भी मिल गई।

दरअसल ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा एक सीन में पति बने फरहान अख्तर से कह रही हैं 'एक बार आयशा ठीक हो जाए, फिर साथ में बैंक लूटेंगे'। महाराष्ट्र पुलिस ने ट्रेलर देखते ही एक्शन में आ गई और उसने प्रियंका के इसी डायलॉग को ट्विटर पर शेयर करते हुए एक  ट्वीट किया, 'आईपीसी की धारा की 393 के तहत 7 साल की सजा और जुर्माना'।

इस ट्वीट को देखने के बाद प्रियंका का रिएक्शन चाहे कुछ भी रहा हो, ट्विटर पर उन्होंने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा..उप्स मैं रंगे हाथों पकड़ी गई. लगता है अब प्लान बी अपनाना पड़ेगा। प्रियंका ने इस ट्वीट में सहकलाकार फरहान अख्तर को भी टैग किया है क्योंकि ऑनस्क्रीन प्रियंका ने अपना प्लान उन्हीं के साथ शेयर किया था।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर औऱ रोहित सराफ के साथ साथ फिल्म में जायरा वसीम भी हैं जिनकी ये आखिरी फिल्म कही जा रही है। शोनाली बोस ने फिल्म का निर्देशन किया है और  फिल्म 11 अक्तूबर को रिलीज हो रही है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER