देश: बलिया कांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह गिरफ्तार, चार दिन से था फरार

देश - बलिया कांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह गिरफ्तार, चार दिन से था फरार
| Updated on: 18-Oct-2020 12:17 PM IST
लखनऊ: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बलिया कांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है, चार दिन से धीरेंद्र फरार चल रहा था। धीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। धीरेंद्र सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था धीरेंद्र

धीरेंद्र सिंह के करीबियों का दावा है कि उसने बलिया जिला कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के लिए आवेदन भेजा था। हालांकि, कोर्ट ने इस बारे में अब तक रेवती थाने से कोई रिपोर्ट नहीं मांगी। धीरेंद्र सिंह ने अपना वीडियो जारी करके खुद को बेकसूर बताया था।

धीरेंद्र सिंह को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने 12 टीमें बनायी थीं। इसके बावजूद मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। पुलिस ने धीरेंद्र सिंह पर 50 हजार का इनाम भी रखा था। लेकिन फिर कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिल रही थी, अब आखिरकार बलिया गोली कांड का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

भाभी ने बताया बेकसूर

उधर, बलिया के आरोपी धीरेंद्र सिंह की भाभी आशा सिंह ने मीडिया से बातचीत की। आशा सिंह ने कहा कि उनका देवर धीरेंद्र सिंह बेकसूर है। आरोप लगाया कि प्रशासन सुरेंद्र सिंह पर एकतरफा कार्रवाई कर रहा है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।