भारत-इटली के हैं मजबूत संबंध भारत और इटली दोनों लोकतात्रिक देश हैं और दोनों के बीच घनिष्ठ मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। दोनों देश कानून के शासन, मानवाधिकारों के सम्मान और समावेशी विकास के माध्यम से आर्थिक विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों देशों ने पिछले साल राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न भी मनाया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2021 में G20 शिखर सम्मेलन के लिए इटली का दौरा किया। इतालवी पीएम जॉर्जिया मैलोनी ने मार्च 2023 में राजकीय यात्रा पर भारत का दौरा किया। मैलोनी G20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत भी आईं थी।भारत-इटली इन क्षेत्रों में करते हैं आपसी सहयोगभारत और इटली रक्षा, ऊर्जा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समेत कई मुद्दों पर साथ मिलकर काम करते हैं। पीएम मोदी के इस दौरे से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक भी बढ़ाया जा सकता है। इससे पहले G20 से संबंधित बैठकों के लिए इटली के कई मंत्रियों ने 2023 में भारत का दौरा किया था। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, वित्त, कृषि, शिक्षा समेत संस्कृति जैसे विषयों पर बात हुई थी। इतालवी सीनेट और चैंबर ऑफ डेप्युटीज के स्पीकर और अध्यक्ष ने पिछले साल P20 की बैठक में भी भाग लिया था।#WATCH इटली: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया, भारत जी-7 शिखर सम्मेलन में 'आउटरीच राष्ट्र' के रूप में भाग ले रहा है। pic.twitter.com/5jBOuRZOQG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2024