विज्ञापन

COVID-19 Update: देश में बीते 24 घंटे में रिकवरी से ज्यादा नए केस, 416 मरीजों की गई जान

COVID-19 Update: देश में बीते 24 घंटे में रिकवरी से ज्यादा नए केस, 416 मरीजों की गई जान
विज्ञापन

Covid-19 Latest Updates, Coronavirus in India: देश में कोरोना संक्रमण के एक दिन में 39,361 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 416 कोविड मरीजों की मौत के बाद अब मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 4,20,967 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में नए कोरोना मामलो की तुलना में कोविड मरीजों के ठीक होने की दर (Recovery Rate) अधिक है। देश में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.35% पहुंच गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry of India) के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 39,361  नए मामले (New cases) सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 35,968 कोविड मरीज ठीक/रिकवर हुए हैं। वहीं, बीते एक दिन में भारत में 416 कोरोना मरीजों की जान गई है। देश में अभी कोरोना के 4 लाख 11 हजार एक्टिव केस (Active Cases) हैं।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार (26 जुलाई 2021) सुबह जारी किए गए कोरोना के आंकड़े।।।।

बीते 24 घंटे में आए कुल नए केस- 39,361

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए - 35,968

पिछले 24 घंटे में हुई कुल मौतें- 416  

देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या- 3,05,79,106 

देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा- 4,20,967

भारत में कुल एक्टिव केसों की संख्या- 4,11,189

कुल वैक्सीनेशन- 43,51,96,001


विज्ञापन