महाराष्ट्र: रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू, दिन में भी धारा 144; स्कूल-कॉलेज 15 फरवरी तक बंद

महाराष्ट्र - रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू, दिन में भी धारा 144; स्कूल-कॉलेज 15 फरवरी तक बंद
| Updated on: 10-Jan-2022 02:36 PM IST
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर विकराल हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 44, 388 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 12 लोगों की मौत भी हुई है। संक्रमण रोकने के लिए आज रात से पूरे महाराष्ट्र में नई पाबंदियां लगने जा रही हैं। इसे मिनी लॉकडाउन कहा जा रहा है। नई गाइडलाइंस के अनुसार महाराष्‍ट्र में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक भी धारा 144 लागू रहेगी। यानी दिन में एक साथ, एक जगह पर पांच या उससे ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। नए प्रतिबंधों के स्कूल-कॉलेज आज से 15 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, स्कूल के ऑफिस खोले रखने की इजाजत है। बिना काम घर से बाहर निकलने पर पाबंदी होगी।

     महाराष्ट्र में आज से यह होगी नई पाबंंदियां

  • मैदान, गार्डन, टूरिस्ट प्लेसेस, स्विमिंग पूल, स्पा, जिम, वेलनेस सेंटर अगले आदेश तक पूरी तरह बंद किए गए हैं।
  • हेयर कटिंग सैलून 50 फीसदी क्षमता पर काम करेंगे।
  • किले, म्यूजियम, एंटरटेनमेंट पार्क भी अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
  • शनिवार को जिम और ब्युटी पार्लर को पूरी तरह बंद रखने की गाइडलाइंस जारी की गई थी, जिसमें अब बदलाव किया गया है। संशोधित गाइडलाइंस के मुताबिक जिम और ब्युटी पार्लर को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू रखने की इजाजत दे दी गई है।
  • आवश्यक सेवाओं को छोड़कर रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए आवश्यक गतिविधियों और शिक्षकों की प्रशासनिक गतिविधियों को छोड़कर स्कूल और कॉलेज 15 फरवरी तक बंद रहेंगे।
  • कार्यालय प्रमुखों की लिखित अनुमति के बिना सरकारी कार्यालयों में किसी को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • विवाह और सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक या राजनीतिक समारोहों में लोगों की अधिकतम सीमा 50 तय की गई है।
  • अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।
पुलिसकर्मियों पर भी पड़ रही कोरोना की मार

महाराष्ट्र में कोरोना की तेज होती रफ्तार के बीच अब इसकी मार 24 घंटे मुंबई की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी पड़ने लगी है। यहां पिछले 48 घंटे में 114 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। इसी दौरान दो पुलिसकर्मियों की मौत भी हुई है। इसे लेकर मुंबई पुलिस में वर्तमान समय में 523 एक्टिव पेशेंट हो गए हैं। मुंबई पुलिस के ताजा आंकड़े के मुताबिक, तीसरी लहर के दौरान 18 आईपीएस अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। संक्रमित हुए आईपीएस ऑफिसर में एक 1 जॉइंट कमिश्नर, 4 एडिश्नल कमिश्नर और 13 डीसीपी शामिल हैं।


3 दिन बाद मुंबई में आए 20 हजार से कम केस

लगातार तीन दिनों तक 20 हजार से ज्यादा केस आने एक बाद रविवार को मुंबई को मामूली राहत मिली है। मुंबई में पिछले 24 घंटे के दौरान 19,474 केस सामने आए हैं। जबकि 8,063 लोग ठीक हुए हैं। इस

दौरान 7 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में एक्टिव केस बढ़कर 1 लाख 17 हजार 434 हो गए हैं।


मुंबई में पिछले पांच दिनों में ऐसी बढ़ी कोरोना की रफ्तार

तारीखकेसटेस्टिंग

5 जनवरी

15,16660,014
6 जनवरी20,18167,487
7 जनवरी20, 97172,442
8 जनवरी20,31871,019
9जनवरी19,47468,249

महाराष्ट्र में एक्टिव केस बढ़कर 2 लाख के पार

महाराष्ट्र में एक्टिव केस बढ़कर 2,02,259 हो गए हैं। यहां अब तक 1,41,639 लोगों की महामारी से जान जा चुकी है।वहीं, राज्य में ओमिक्रॉन के अब तक 1216 केस सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 15,351 लोग ठीक होकर घर गए हैं।


Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।