विज्ञापन

Himachal Pradesh: भरमौर-पठानकोट एनएच पर पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

Himachal Pradesh: भरमौर-पठानकोट एनएच पर पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित भरमौर-पठानकोट एनएच पर शनिवार सुबह एक भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में दो लोग सवार थे और हादसे के बाद दोनों घायल हो गए। घायलों को भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चालक अनिल कुमार पुत्र मेगा राम ग्राम मकलोता और अनीश कुमार के रूप में हुई है।

डीएसपी अभिमन्यु ने बताया कि आज दोनों ही शवों का सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


विज्ञापन