विज्ञापन

Presidential Election Results 2022: दूसरे राउंड की वोटिंग खत्म; द्रौपदी मुर्मू को अब तक 1349 वोट मिले, यशवंत सिन्हा को 537

Presidential Election Results 2022: दूसरे राउंड की वोटिंग खत्म; द्रौपदी मुर्मू को अब तक 1349 वोट मिले, यशवंत सिन्हा को 537
विज्ञापन

Presidential Election Results 2022 : देश के 15वें राष्ट्रपति के नाम का इंतजार अब से कुछ देर में खत्म हो जाएगा। राष्ट्रपति चुनाव में दो राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इसमें सांसदों और पहले 10 स्टेट्स की वोटिंग शामिल हैं। दोनों को मिलाकर अब तक कुल 1886 वैलिड वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, इसकी कुल वैल्यू 6 लाख 73 हजार 175 है।

NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अब तक 1349 वोट मिले हैं, जिनकी कुल वैल्यू 4 लाख 83 हजार 299 है। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को अब तक 537 वोट मिले हैं, जिनकी कुल वैल्यू 1 लाख 89 हजार 876 है। अभी बाकी राज्यों की गिनती जारी है।

सांसदों की वोटिंग में मुर्मू को 540 और सिन्हा को 208 वोट मिले

राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी के मुताबिक, दोपहर 2 बजे सांसदों के वोटो की गिनती पूरी हुई। इसमें द्रौपदी मुर्मू को 540 और यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों का वोट मिला है। 15 वोट रद्द हो गए हैं। यानी अब तक की काउंटिंग के मुताबिक, सांसदों और 10 राज्यों से 1886 वैलिड वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिनकी वैल्यू 6 लाख 73 हजार 175 है।

मुर्मू का जीतना लगभग तय, देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी

NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय है। अगर ऐसा होता है तो वे देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। इधर, काउंटिंग के बीच द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न शुरू हो गया है। लोग ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के जरिए मुर्मू की जीत के आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। ओडिशा के रायरंगपुर में मुर्मू के गांव और ससुराल में लड्‌डू भी बनकर तैयार है।

25 को शपथ ग्रहण, भाजपा कार्यालय में जश्न की तैयारी

वोटों की गिनती खत्म होने के बाद देश के नए राष्ट्रपति की घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी काउंटिंग के बाद द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाएंगे। इसके अलावा भाजपा कार्यालय में भी जश्न की तैयारी है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी शामिल होंगे।

विज्ञापन