Bollywood: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा ने पूरे किए 20 साल

Bollywood - एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा ने पूरे किए 20 साल
| Updated on: 22-Jul-2020 06:40 PM IST
By News Helpline . Mumbai | देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2020 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे कर लिए है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा के लिए ये सफर उतना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक का सफर तय कर लिया है, इसलिए तो उनके फैंस के साथ ही कई एक्टर्स भी उनसे इंस्पायर होतें है। 

 

इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने की जानकारी प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी। और साथ ही उन्होंने बताया कि वो इसे बहुत ही स्पेशल तरह से सेलिब्रेट करने वाली है। 

 

वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, "ये सेलिब्रेशन का समय है। 2020 में इस इंडस्ट्री में मेरे 20 हो रहे हैं। क्या? ये कैसे हुआ? आप सभी का साथ और सपोर्ट मेरे इस जर्नी में हमेशा रहा है और आपलोगो का प्यार ही मेरी दुनिया है। आइए मेरे साथ जुड़िए, और मैं आपको उन यादों के सफर पर दुबारा ले जाना चाहूंगी। #20in2020"

 

प्रियंका चोपड़ा वीडियो में कह रहीं हैं कि, "इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मेरे 20 साल पूरे होने को सेलिब्रेट करने के लिए मैनें डिसाइड किया है कि मैं अपने इन सालों के 20 सबसे इंपॉर्टेंट पलों को आपके साथ शेयर करूगीं। ये मैनें कैसे किया? मुझे नहीं पता। मैनें शायद उसमें से बहुत से पलों को मिस भी कर दिया होगा, तो 20 के साथ शुरू करते हैं और आप भी हमारे साथ जुड़िए।"

 

लोगों के दिलों में राज करने वाली देसी गर्ल को फैंस और दोस्त ढेरों बधाइयाँ दे रहे हैं। बता दें प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेस हैं। यानि की बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रियंका के ही सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फॉलोवर्स है। 

 

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म "द स्काई इज पिंक" में नजर आई थीं। इसके अलावा प्रियंका जल्द ही राजकुमार राव के साथ वेब सीरीज "द व्हाइट टाइगर" में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज में पहली बार राजकुमार और प्रियंका एकसाथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।