बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों मां बनने को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ मिलकर फैंस को बताया था कि दोनों सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं. इस खुशखबरी को सुनाने के बाद कपल के करीबी दोस्तों और फैंस ने उन्हें जमकर बधाइयां दी थीं. मां बनने के बाद प्रियंका खुशी से फूली नहीं समा रही हैं. अब उन्होंने बेबी अनाउंसमेंट के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि वह कैसा महसूस कर रही हैं.
मां बनने के बाद प्रियंका ने शेयर कीं तस्वीरें
तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कार में बैठे हुए रियर मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं. उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि रोशनी अच्छी लगती है. पहली फोटो में प्रियंका के चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है. वहीं दूसरी तस्वीर में वह सनग्लासेस पहनकर पोज देती नजर आ रही हैं. उनकी इन फोटोज को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है.
प्रियंका (Priyanka Chopra) ने अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ग्लो. दूसरे ने कमेंट किया, हेलो मॉमी. इसके अलावा यूजर्स ब्यूटीफुल और गॉजर्स कमेंट कर प्रियंका की खूब तारीफ कर रहे हैं. उनकी इन फोटोज को अभी तक 13 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
प्रियंका (Priyanka Chopra) ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां बनने की खबर फैंस को दी थी. उन्होंने लिखा, आप लोगों ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत किया है. हम इस विशेष समय में आपसे सम्मानपूर्वक प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. बहुत-बहुत धन्यवाद. इस पोस्ट को निक जोनस (Nick Jonas) ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था.
प्रियंका चोपड़ा की फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स 4' में नजर आई थीं. इस फिल्म में प्रियंका का एक्शन अवतार देखने मिला था. अब प्रियंका फिल्म 'जी ले जरा' में दिखाई देंगी जिसमें वह एक अहम भूमिका निभा रही हैं. इस फिल्म में प्रियंका के साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं.