बॉलीवुड: BAFTA 2021 में प्रियंका चोपड़ा का जलवा, ड्रेस पर अटकी सबकी निगाहें - देखें...

बॉलीवुड - BAFTA 2021 में प्रियंका चोपड़ा का जलवा, ड्रेस पर अटकी सबकी निगाहें - देखें...
| Updated on: 12-Apr-2021 09:23 AM IST
बॉलीवुड | ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स में ग्लोबल स्टार के तौर पर पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को प्रजेन्टर्स में शामिल किया गया। ये आलीशान अवॉर्ड समारोह रॉयल अल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को आयोजित किया गया। जिसमें प्रियंका के अलावा फोएब डिनेवोर, असिम चौधरी, सोफी कुकसन ,चिवेटल एजियोफोर, सिंथिया एरिवो और ह्यूग ग्रांट समेत कई अन्य सेलेब्स भी प्रजेन्टर्स रहे। कोविड -19 महामारी के कारण इवेंट एक बार पहले स्थगित किया जा चुका है। इस समारोह का आयोजन ऑनलाइन किया गया और इसमें आठ श्रेणियों के लिए विजेताओं के नामों की घोषणा की गई।

द व्हाइट टाइगर को दो कैटेगरी में मिला नॉमिनेशन

प्रियंका चोपड़ा ने 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स (बाफ्टा) में ना सिर्फ अपने स्टाइलिश अवतार से लाइमलाइट खींची, बल्कि उनकी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को दो मुख्य कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले। प्रियंका इस फिल्म में बतौर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर्स के तौर पर शामिल हैं।  'बेस्ट अडैप्टड स्क्रीनप्ले' के लिए के लिए जहां एक तरफ रमीन बहरानी नॉमिनेट हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ आदर्श गौरव को ' बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल' की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इससे पहले ये फिल्म ऑस्कर 2021 नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं।

स्टाइलिश लुक्स से रेड कार्पेट पर लगाई आग

प्रियंका इस अवॉर्ड ईवेंट पर बेहद स्टाइलिश अवतार में नजर आईं। उनके दोनों लुक्स ने ही रेड कार्पेट पर आग लगाने का काम किया। वो इस ईवेंट पर अपने पति निक जोनास के साथ शामिल हुई थीं। जिसकी तस्वीरें प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। बता दें ईवेंट में प्रियंका चोपड़ा भी बतौर प्रेजेंटर नजर आईं। वहीं बाफ्टा समारोह के पहले दिन की मेजबानी ब्रिटिश रेडियो की जानीमानी हस्ती क्लारा अमफो ने की।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

पहनी दो ड्रेसेस

इस ईवेंट के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अपने दो लुक्स से लाइमलाइट हासिल की। प्रियंका ब्लैक रंग के एक बटरफ्लाई थाई-हाई स्लिट गाउन में नजर आईं। इसके अलावा दूसरे लुक में प्रियंका ने पिंक रंग की रिवीलिंग जैकेट और स्टाइलिश व्हाइट ट्राउजर पहना। इस लुक में प्रियंका हेयरस्टाइल भी काफी अपीलिंग लगी।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।