कांग्रेस: प्रियंका ने समझाई क्रोनोलोजी- पहले वो सरकार बनाएंगे, फिर वो देश का संविधान बर्बाद करेंगे

कांग्रेस - प्रियंका ने समझाई क्रोनोलोजी- पहले वो सरकार बनाएंगे, फिर वो देश का संविधान बर्बाद करेंगे
| Updated on: 27-Dec-2019 12:51 PM IST
नई दिल्ली | नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट कर मोदी सरकार की क्रोनोलोजी समझाई है। प्रियंका ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि वो दो करोड़ नौकरियों का वादा करके सरकार बनाएंगे और फिर यूनिवर्सिटीज और देश के संविधान को बर्बाद कर देंगे।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'क्रोनोलोजी समझिए आप। पहले वो आपसे दो करोड़ नौकरियां का वादा करेंगे। फिर वो सरकार बनाएंगे। फिर वो आपकी यूनिवर्सिटीज बर्बाद करेंगे। फिर वो देश का संविधान बर्बाद करेंगे। फिर आप प्रोटेस्ट करेंगे। फिर वो आपको 'फूल' बोलेंगे, लेकिन यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा।'

बता दें कि देश में इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और इस कानून का विरोध कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक रुख भी अख्तियार कर लिया था, जिसमें सूबे में करीब 15 लोगों की मौत भी हुई। वहीं कई लोग घायल भी हुए।

लखनऊ दौरे पर प्रियंका

प्रदर्शनकारियों पर यूपी पुलिस की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चिंता व्यक्त कर चुकी हैं और उन्होंने इस हिंसा पर योगी सरकार का घेराव भी किया। वहीं प्रियंका गांधी आज से लखनऊ का दौरा करने वाली हैं। इस दौरान वह कांग्रेस के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। वहीं माना जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पीड़ितों से भी मुलाकात करेंगी।

क्या हुआ था लखनऊ में?

19 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों समेत कई गाड़ियों में आग लगा दी थी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल भी किया। लखनऊ में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली से वकील नाम के शख्स की मौत हुई। मृतक पुराने लखनऊ के हुसैनगंज में रहने वाला था। इसके अलावा काफी तादाद में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।