Rajasthan: गहलोत का खुलासा- PM मोदी को फोन कर की है राज्यपाल के बर्ताव की शिकायत
Rajasthan - गहलोत का खुलासा- PM मोदी को फोन कर की है राज्यपाल के बर्ताव की शिकायत
Rajasthan: राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। यह जानकारी खुद सीएम अशोक गहलोत ने दी। उन्होंने कहा कि मैंने कल पीएम मोदी से फोन पर बात की और उनको राज्यपाल कलराज मिश्र के बर्ताव के बारे में बताया। साथ ही सात दिन पहले लिखे खत के बार में भी जानकारी दी।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा का सत्र बुलाना चाहते हैं, लेकिन राज्यपाल कलराज मिश्र ने इजाजत नहीं दी है। इसे लेकर सीएम गहलोत और कांग्रेस विधायकों ने राजभवन में धरना प्रदर्शन भी किया था। बावजूद इसके राज्यपाल ने सत्र बुलाने की अनुमति नहीं दी।इसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने कैबिनेट बैठक बुलाकर 31 जुलाई को विधानसभा का सत्र बुलाने का प्रस्ताव राज्यपाल कलराज मिश्र को भेजा। गहलोत सरकार ने कहा कि उन्हें कोरोना के मद्देनजर 6 बिल को पास कराना है। इस प्रस्ताव को भी कलराज मिश्र ने ठुकरा दिया है और सरकार से कुछ सवाल पूछे हैं।