राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव: 8 राज्यों की 19 सीटों पर आज वोटिंग, 2 प्रदेशों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुने गए; गुजरात की 4 में से 1 सीट पर कांटे की टक्कर

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव - 8 राज्यों की 19 सीटों पर आज वोटिंग, 2 प्रदेशों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुने गए; गुजरात की 4 में से 1 सीट पर कांटे की टक्कर
| Updated on: 19-Jun-2020 07:40 AM IST

दस राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर आज चुनाव होना था, लेकिन 2 राज्यों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुन लिए गए। बाकी 8 राज्यों की 19 सीटों के लिए आज 9 बजे से वोटिंग होगी। गुजरात की 4 में से 2 सीटों पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है। 1 सीट पर पेंच फंसा है।

विधायकों के आंकड़ों के हिसाब से मध्यप्रदेश की 3 सीटों में से 2 पर भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है। एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। राजस्थान में भी 3 सीटों पर चुनाव हैं। इनमें से 2 पर कांग्रेस और 1 पर भाजपा की जीत लगभग तय है। 

गुजरात की 4 सीटें : तीन पर स्थिति साफ, एक पर पेंच फंसा

भाजपा
विधायक: 103
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 35
इस तरह 2 सीटों पर जीत लगभग तय, तीसरी सीट जीतने के लिए 2 वोट कम

कांग्रेस
विधायक: 65
समर्थन: 3
कुल: 68
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 35
इस तरह 1 सीट पर जीत पक्की मानी जा रही, 2 सीटें जीतने के लिए 2 वोट कम

उम्मीदवार

भाजपा

कांग्रेस

पहला

अभय भारद्वाज

शक्ति सिंह गोहिल

दूसरा

रामिलाबेन बारा

भरत सिंह सोलंकी

तीसरा

नरहरि अमीन


मध्य प्रदेश की 3 सीटों का गणित
भाजपा
विधायक: 107
समर्थन: 5 (2 निर्दलीय+2 बसपा+1 सपा )
कुल: 112
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 52
इस तरह 2 सीटों पर जीत तय

कांग्रेस
विधायक : 92
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 52
इस तरह 1 सीट पर जीत तय

दोनों दलों ने 2-2 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं।

उम्मीदवार

भाजपा

कांग्रेस

पहला

ज्योतिरादित्य सिंधिया

दिग्विजय सिंह

दूसरा

सुमेर सिंह सोलंकी

फूलसिंह बरैया

राजस्थान की 3 सीटों का गणित

कांग्रेस
विधायक: 107
समर्थन: 18
कुल: 125
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट:  51
इस तरह 2 सीटों पर जीत तय

भाजपा
विधायक: 72  
समर्थन: 3
कुल: 75
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट:  51
इस तरह एक सीट पर जीत पक्की

उम्मीदवार

भाजपा

कांग्रेस

पहला

राजेंद्र सिंह गहलोत

के सी वेणुगोपाल

दूसरा

ओंकार सिंह लखावत

नीरज डांगी

झारखंड की 2 सीटों का गणित

झारखंड मुक्ति मोर्चा
विधायक : 29
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 27
इस तरह एक सीट पर जीत तय

भाजपा
विधायक : 25
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 27
इस तरह एक सीट पर जीत तय

कांग्रेस
विधायक : 15
एक कैंडिडेट उतारा है, लेकिन जीत के जरूरी वोट नहीं।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।