राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव / 8 राज्यों की 19 सीटों पर आज वोटिंग, 2 प्रदेशों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुने गए; गुजरात की 4 में से 1 सीट पर कांटे की टक्कर

Zoom News : Jun 19, 2020, 07:40 AM

दस राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर आज चुनाव होना था, लेकिन 2 राज्यों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुन लिए गए। बाकी 8 राज्यों की 19 सीटों के लिए आज 9 बजे से वोटिंग होगी। गुजरात की 4 में से 2 सीटों पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है। 1 सीट पर पेंच फंसा है।

विधायकों के आंकड़ों के हिसाब से मध्यप्रदेश की 3 सीटों में से 2 पर भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है। एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। राजस्थान में भी 3 सीटों पर चुनाव हैं। इनमें से 2 पर कांग्रेस और 1 पर भाजपा की जीत लगभग तय है। 

गुजरात की 4 सीटें : तीन पर स्थिति साफ, एक पर पेंच फंसा

भाजपा
विधायक: 103
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 35
इस तरह 2 सीटों पर जीत लगभग तय, तीसरी सीट जीतने के लिए 2 वोट कम

कांग्रेस
विधायक: 65
समर्थन: 3
कुल: 68
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 35
इस तरह 1 सीट पर जीत पक्की मानी जा रही, 2 सीटें जीतने के लिए 2 वोट कम

उम्मीदवार

भाजपा

कांग्रेस

पहला

अभय भारद्वाज

शक्ति सिंह गोहिल

दूसरा

रामिलाबेन बारा

भरत सिंह सोलंकी

तीसरा

नरहरि अमीन


मध्य प्रदेश की 3 सीटों का गणित
भाजपा
विधायक: 107
समर्थन: 5 (2 निर्दलीय+2 बसपा+1 सपा )
कुल: 112
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 52
इस तरह 2 सीटों पर जीत तय

कांग्रेस
विधायक : 92
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 52
इस तरह 1 सीट पर जीत तय

दोनों दलों ने 2-2 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं।

उम्मीदवार

भाजपा

कांग्रेस

पहला

ज्योतिरादित्य सिंधिया

दिग्विजय सिंह

दूसरा

सुमेर सिंह सोलंकी

फूलसिंह बरैया

राजस्थान की 3 सीटों का गणित

कांग्रेस
विधायक: 107
समर्थन: 18
कुल: 125
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट:  51
इस तरह 2 सीटों पर जीत तय

भाजपा
विधायक: 72  
समर्थन: 3
कुल: 75
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट:  51
इस तरह एक सीट पर जीत पक्की

उम्मीदवार

भाजपा

कांग्रेस

पहला

राजेंद्र सिंह गहलोत

के सी वेणुगोपाल

दूसरा

ओंकार सिंह लखावत

नीरज डांगी

झारखंड की 2 सीटों का गणित

झारखंड मुक्ति मोर्चा
विधायक : 29
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 27
इस तरह एक सीट पर जीत तय

भाजपा
विधायक : 25
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 27
इस तरह एक सीट पर जीत तय

कांग्रेस
विधायक : 15
एक कैंडिडेट उतारा है, लेकिन जीत के जरूरी वोट नहीं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER