Hockey World Cup 2023: हॉकी वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में रणवीर सिंह-दिशा पाटनी ने मचाया धमाल

Hockey World Cup 2023 - हॉकी वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में रणवीर सिंह-दिशा पाटनी ने मचाया धमाल
| Updated on: 12-Jan-2023 10:34 AM IST
Hockey World Cup 2023 : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में बाराबती स्टेडियम में एफआईएच हॉकी विश्व कप का उद्घाटन किया। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दिशा पटानी ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही ग्लोबल गर्ल म्यूजिक ग्रुप ब्लैकस्वान ने भी जबरदस्त प्रस्तुति दी। इस दौरान ओडिशा के खेल मंत्री तुषारकांति बेहेरा, एफआईएच अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ और हॉकी इंडिया के अधिकारियों के साथ-साथ 50,000 से अधिक दर्शकों ने मेगा इवेंट में भाग लिया। पटनायक ने इस वैश्विक खेल हॉकी कॉर्निवल के उद्घाटन समारोह का नेतृत्व किया, जो राज्य सरकार की ओर से ओडिशा में लगातार दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा में एफआईएच हॉकी विश्व कप की वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त की। भव्य समारोहों के साथ उन्होंने आधिकारिक तौर पर हॉकी होम का स्वागत किया। पटनायक ने कहा कि मुझे यकीन है कि सभी मेहमान ओडिशा से बेहतरीन यादें अपने साथ ले जाएंगे। उन्होंने राज्य में मेगा खेल आयोजन की मेजबानी में सभी के समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। बता दें कि विश्व कप के मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 13 से 29 जनवरी तक होंगे।


भारत के लिए शानदार क्षण : ठाकुर

वहीं, अनुराग ठाकुर ने कहा कि एफआईएच हॉकी विश्व कप की मेजबानी करना भारत के लिए शानदार क्षण है। उन्होंने इस तरह के खूबसूरत उद्घाटन कार्यक्रम के आयोजन के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि यह दिखाता है कि भारत और ओडिशा को हॉकी के लिए कितना प्यार है। उन्होंने कहा कि 40 साल के अंतराल के बाद भारतीय पुरुष टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।


पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

इस बीच एक ट्वीट जरिये प्रधानमंत्री मोदी ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी हॉकी टीमों को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट में कहा कि जैसा कि 2023 हॉकी विश्व कप ओडिशा में शुरू हो रहा है। इसलिए सभी भाग लेने वाली टीमों को मेरी शुभकामनाएं। यह टूर्नामेंट खेल भावनाओं को और मजबूत करे और यह हॉकी के सुंदर खेल को और लोकप्रिय करे। भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर गर्व है।


लगा बॉलीवुड का तड़का

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दिशा पटानी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जबकि ग्लोबल गर्ल म्यूजिक ग्रुप ब्लैकस्वान ने 50,000 दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए प्रस्तुति दी। समारोह में उनके शानदार प्रदर्शन ने सभी प्रशंसकों का दिल जीत लिया। प्रसिद्ध बॉलीवुड संगीत निर्देशक प्रीतम द्वारा एक यूथ कॉन्सर्ट का प्रदर्शन किया गया, जिन्होंने हॉकी वर्ल्ड कप एंथम भी बनाया है। इस यूथ कॉन्सर्ट में कई जाने-माने संगीतकार और प्रसिद्ध गायक जैसे बेनी दयाल, नीति मोहन के साथ-साथ एक ड्रोन शो भी था।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।