Ravan Dahan: लाल किले से सटे रामलीला मैदान में हुआ रावण दहन, PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू रहीं मौजूद

Ravan Dahan - लाल किले से सटे रामलीला मैदान में हुआ रावण दहन, PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू रहीं मौजूद
| Updated on: 12-Oct-2024 06:54 PM IST
Ravan Dahan : देशभर में दशहरे के मौके पर एक उत्साह नजर आ रहा है। इस मौके पर दिल्ली के लाल किले से सटे रामलीला मैदान में भी रावण दहन हुआ। इस मौके पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद रहे। हर बार की तरह इस बार भी इको फ्रेंडली सामग्री से रावण, मेघनाद और कुम्भकरण का पुतला बनाया गया है।


राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने राम और लक्ष्मण का किरदार निभा रहे युवाओं की पूजा की 

सबसे पहले मंच पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू पहुंची और भगवान राम और लक्ष्मण का किरदार निभा रहे युवाओं का तिलक कर उनकी पूजा की।


राम और रावण के बीच हुआ युद्ध

रावण दहन कार्यक्रम से पहले राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन हुआ। राम ने रावण की नाभि में तीर मारकर उसका अंत किया। इसके बाद रावण, मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतलों का दहन किया गया।


क्यों मनाते हैं विजयादशमी?

हिंदू समाज में विजयादशमी के त्योहार का खास महत्व है। हर साल 9 दिन की नवरात्रि के बाद दशमी के दिन ये त्योहार आता है। इस दिन देश के हर राज्य और जिले में जगह-जगह रावण, कुंभकरण और मेघनाद का पुतला जलाया जाता है।


इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में मना जाता है कि त्रेतायुग में भगवान राम ने दशहरा के दिन ही रावण का वध किया था। इसलिए इस दिन को भगवान राम की जीत के उत्सव के रूप में मनाते हैं। 


क्या है राम और रावण की कहानी?

हालांकि ये कहानी लगभग सभी को पता है, फिर भी हम यहां आपको इस बारे में बता रहे हैं। अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र राम, अपने भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ 14 वर्षों का वनवास काट रह थे। इसी दौरान रावण ने सीता का हरण कर लिया था।


राम और लक्ष्मण जब सीता की तलाश में निकले तो उनकी मुलाकात हनुमान जी से हुई। हनुमान जी और वानरों की सेना की मदद ने भगवान राम ने रावण की लंका पर हमला बोला दिया। इस दौरान राम और रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ, जिसमें रावण मारा गया और राम को विजय हासिल हुई। इसके बाद से दशहरा के दिन को हिंदू समाज त्योहार के रूप में मनाता है। ये दिन बुराई पर अच्छाई की जीत को याद दिलाता है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।